ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
मनोरंजन

शिवराज सिंह चौहान के नाम एक और कीर्तिमान

भोपाल: कोरोना संकट में वन मैन आर्मी की तरह डटे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड बनाया है। शिवराज सिंह चौहान बिना कैबिनेट के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कर्नाटक में येदियुरुप्पा के नाम था। इसके अलावा तेलंगाना में केसीआर ने 68 दिन तक एक ही सहयोगी के साथ सरकार चलायी थी।

बिना मंत्रिमंडल के संभाली कमान
होली के बाद प्रदेश में उठे सियासी घमासान के बाद बीजेपी ने सत्ता वापसी की और 23 मार्च को शिवराज सिंह ने चौथी बार मुख्यमंत्री बने। लेकिन कोरोना संकट बढ़ने के कारण वे मंत्रिमंडल का गठन न कर सके। अब तक वे अपना 25 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, और अकेले ही सरकार चला रहे हैं। इस दरमियान कोरोना संकट से निपटने के साथ साथ उनके सामने कई अन्य चुनौतियां है। इससे पहले बीजेपी पार्टी के ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ लेने के 25 वे दिन मंत्रिमंडल का गठन किया था।

शिवराज के नाम है ये रिकॉर्ड
आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के नाम पर और भी कई रिकॉर्ड हैं। सबसे बड़ा रिकॉर्ड 4 बार मुख्यमंत्री बनने का है। पूरे देश में वे अकेले ऐसे नेता हैं जिसने चार सीएम बने हो। दूसरा रिकॉर्ड लगातार 10 साल तक मुख्यमंत्री बने रहने का है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्विजय सिंह के नाम पर दर्ज था। लेकिन शिवराज सिंह ने 13 साल तक प्रदेश की सत्ता संभाली और यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अकेले सरकार चलाना बड़ी चुनौती
कोरोना संकट में प्रदेश की बागडोर संभाल कर अकेले सरकार चलाना कोई आसान काम नहीं है। प्रदेश के आधे से ज्यादा राज्य कोरोना से जूझ रहे हैं। ऐसे में बिना स्वास्थ्य मंत्री इस महामारी से निपटना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं, फिर भी अधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर इस संकट से उभरने के लगातार प्रयास किए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरूप्पा ने भी सीएम पद की शपथ लेने के बाद ठीक 25 वें दिन अपनी कैबिनेट का गठन किया था। वहीं तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव लगातार 68 दिन तक कैबिनेट में केवल दो ही मंत्री के सहारे सरकार चलाकर रिकॉर्ड कायम किया था।

Related Articles

Back to top button