ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
देश

JNU ने स्टूडेंट्स को दी चेतावनी, लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जेएनयू (Jawaharlal Nehru University, JNU) ने स्टूडेंट्स को चेतावनी दी है कि अगर कोई स्टूडेंट्स लॉकडाउन के नियमोंं को तोड़ता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जेएनयू ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट jnu.ac.in पर जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जेएनयू के आवश्यक सेवा प्रदाता विश्वविद्यालय समुदाय की जरूरतों को पूरा करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन यूनिवर्सिटी के संज्ञान में पाया गया है कि कुछ छात्र खुलेआम कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में यह अपने साथ-साथ पूरे समुदाय को गंभीर स्वास्थ्य खतरे में डाल रहे हैं। इसके अलावा यह भी संज्ञान में आया है कि दुकानदारों और सुरक्षा में तैनात गार्ड की ओर से सामाजिक दूरी बनाने और मास्क पहने जाने के निवेदन को वे अनदेखा कर रहे हैं। इसके अलावा इन स्टूडेंट्स को बिना किसी आवश्यक जरूरत के सड़कों पर साइकिल चलाते हुए और सड़क पर चलते भी देखा गया है। विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि अगर स्टूडेंट्स नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इस वक्त देश भर में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन चल रहा है। इस वायरस से बचने के लिए पहले 14 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया थ। लेकिन लगातार मामले बढ़ने की वजह से राष्ट्रव्यापी बंद को हाल ही में पीएम मोदी ने बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। हालांकि इस बंद के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लॉकडाउन तोड़ने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इन पर प्रशासन उचित कार्रवाई भी कर रही है। वहीं अगर इस वायरस से संक्रमित लोगोंं की बात करें तो अब तक 14 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 300 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। हालांकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी अधिक है।

Related Articles

Back to top button