ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
पंजाब

दिल्ली में Blast के बाद अमृतसर में High Alert, की जा रही सख्त चैकिंग

अमृतसर : दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। इसी क्रम में अमृतसर पुलिस ने भी सुरक्षा इंतजाम और मजबूत कर दिए हैं। शहर के सभी प्रवेश द्वारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में देर रात तक जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान ए.डी.सी.पी. विशालजीत सिंह की अगुवाई में कोतवाली थाना पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के सहयोग से चलाया गया। रात करीब साढ़े नौ बजे से हॉल गेट पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की गई।

ए.डी.सी.पी. विशालजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद अमृतसर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शहर की शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है। अमृतसर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा में सहयोग करें। गौरतलब है कि दिल्ली धमाके में कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल अस्पतालों में भर्ती हैं। जांच एजेंसियां धमाके के कारणों और इसके पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी हैं।

Related Articles

Back to top button