ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
टेक्नोलॉजी

अब किसानों को नहीं होगी फसल बेचने में परेशानी, सरकार ने लॉन्च की Kisan Rath एप

कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में किसानों को फसल और सब्जी बेचने में काफी परेशानी हो रही है। इसी बात पर ध्यान देते हुए सरकार ने किसान रथ मोबाइल एप को लॉन्च किया है, जिसके जरिए किसान और व्यापारी आसानी से फसल की खरीदारी और बिक्री कर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कर दिया गया है। एप को डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

इस तरह काम करती है यह एप

1.इस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियों के साथ पीएम किसान के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

2.अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कम्पनी का नाम, अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत होगी।

3. इसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर पर आए एक पासवर्ड के जरिए एप में लॉगिन कर सकेंगे।

4.किसान रथ अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा में उपलब्ध है।

क्या है इस एप का फायदा

लॉकडाउन की स्थिति में सरकार ने किसान रथ एप को सब्जियों और फसलों की खरीद-बिक्री के लिए लॉन्च किया है, ताकि किसान आसानी से अपने सामान को बेच सकें और व्यापारी खरीद सकें। यह एप देशभर के किसानों को और व्यापारियों को कृषि उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगी।

Related Articles

Back to top button