ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
खेल

CPL के सीईओ का बड़ा ऐलान, IPL के लिए BCCI खुद समय निकाले

नई दिल्ली वेस्टइंडीज की सरजमीं पर आयोजित होने वाली कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के CEO पीट रसेल (Pete Russell) ने उम्मीद जताई है कि ये टी20 लीग अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से सितंबर में आयोजित होगी। पीट रसेल ने कहा है कि बीसीसीआइ को कोरोना वायरस की वजह से स्थगित किए गए आइपीएल के लिए अपने समय (विंडो) के बारे सोचना होगा।

ऐसी संभावना है कि बीसीसीआइ सितंबर या अक्टूबर में आइपीएल का आयोजन करता है तो इसके लिए एशिया कप और टी 20 विश्व कप के पुनर्निर्धारण की आवश्यकता होगी। सीपीएल का ये सत्र इस साल 19 अगस्त से 26 सितंबर तक चलने वाला है। ऐसे में इसकी भिड़ंत समय के हिसाब से आइपीएल से हो सकती है। हालांकि, अभी सीपीएल पर कोरोना वायरस का खतरा नहीं है, क्योंकि जहां ये टूर्नामेंट होना है वहां बहुत कम मामले सामने आए हैं।

सीपीएल के सीईओ पीट रसेल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा है, “हम इसके खिलाफ नहीं जा सकते, जबकि मुझे पता है कि बीसीसीआइ इन चीजों में सर्व-शक्तिशाली है। खिलाड़ियों और अन्य लीगों के बारे में कुछ समझदार होना चाहिए।”

उन्होंने कहा है, “मुझे लगता है कि आइपीएल सभी वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों को अपने टूर्नामेंट में खेलने के लिए कहेगा। यह उनके लिए एक ही समय में खेलने के लिए कठिन होगा, क्योंकि उसी समय उनके बहुत सारे सितारे सीपीएल में हमारे साथ खेल रहे होंगे। यह इसके उद्देश्य को हरा देगा। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता है। वे निश्चित रूप से अपनी खुद की विंडो का पता लगा सकते हैं।”

पीट रसेल ने ये भी कहा है, “मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई ऐसा प्रश्न है ये लीग नहीं खेली जाएगी, क्योंकि हम अभी तक सुरक्षित हैं और हमारे यहां लॉकडाउन किया जा चुका है। हम केवल उसी स्थिति में खेलेंगे, जब सबी को लगेगा कि खेलना सुरक्षित है। हमें बहुत सारे देशों ने संपर्क किया है जो चाहते हैं कि इस लीग का आयोजन हो। इसका कारण (इसके लिए) यह है कि यह एक बड़ा खेल आयोजन है और यह एक संकेत के रूप में भी कार्य कर सकता है कि कैरेबियाई सरजमीं फिर से व्यापार के लिए खुली है।”

Related Articles

Back to top button