ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
खेल

डेविड वार्नर और उनकी प्यारी बेटी ने ‘शीला की जवानी’ गीत पर किया डांस

नई दिल्ली डेविड वार्नर आइपीएल के एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और एक बार फिर से उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद टीम की समान भी सौंप दी गई है। वार्नर का इस लीग में बल्लेबाजी रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और वो ऐसे बल्लेबाज हैं जो हर साल अपनी टीम के लिए रन बनाते है। इस साल कोविड 19 की वजह से आइपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है और शायद वार्नर आइपीएल को मिस कर रहे हैं।

डेविड वार्नर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपनी प्यारी सी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों हिन्दी गीत शीला का जवानी पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। अब आप ये वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वार्नर ने उनकी बेटी में से किसके डांस स्टेप्स ज्यादा अच्छे हैं। हालांकि उन्होंने इसका कैप्शन दिया है कि प्लीज हमारी कोई मदद कीजिए। वैसे वार्नर के डांस स्टेप्स को देखकर ऐसा तो जरूर लग रहा है कि उन्हें किसी की मदद की जरूरत वाकई है।

आपको बता दें कि डेविड वार्नर हाल ही में टिकटॉक के साथ जुड़े थे और अपनी वीडियो बनाकर शेयर करना शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि अपनी बेटी के कहने पर वो टिकटॉक के साथ जुड़ रहे हैं और उन्होंने अपने फैंस से इसके लिए मदद भी मांगी थी। उन्होंने अपनी बेटी के साथ गीत गाते हुए वीडियो बनाकर शेयर किया था और लिखा था कि मुझे बिल्कुल नहीं पता कि क्या हो रहा है। उन्होंने ये भी लिखा था कि मेरा एक भी फॉलोअर नहीं है  और प्लीज मेरी मदद कीजिए।

Related Articles

Back to top button