ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

मैं ट्रांसजेंडर से हार गई Swapna Barman ने भारत की ही नंदिनी पर लगाया सनसनीखेज आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की एथलीट स्वप्ना बर्मन (Swapna Barman) एशियन गेम्स में महिला हेप्टाथलॉन 100 मीटर बाधा दौड़ में पदक जीतने में नाकाम रही। अब उन्होंने इसी स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीतने वाली भारतीय एथलीट अगसारा नंदिनी (Agasara Nandini) को लेकर सनसनीखेज दावा किया है।

स्वप्ना बर्मन ने सोमवार को अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि मैं एक ट्रांसजेंडस से अपना पदक हार गई। उन्होंने कहा कि मुझे अपने पदक वापस चाहिए। साथ ही फैन्स से सपोर्ट करने की मांग भी की।

मैंने चीन के हांग्जो में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में एक ट्रांसजेंडर महिला के कारण अपना एशियाई खेलों का कांस्य पदक खो दिया है। मैं अपना पदक वापस चाहती हूं, क्योंकि यह हमारे एथलेटिक्स के नियमों के खिलाफ है। कृपया मेरी मदद करें और मेरा समर्थन करें।

क्या हुआ था Asian Games 2023 heptathlon में

इस स्पर्धा में स्वप्ना बर्मन चौथे नंबर पर रही थीं। स्पर्धा का गोल्ड चीन की निनाली झेंग ने जीता था, जिन्होंने कुल 6149 अंकों हासिल किए थे। उज्बेकिस्तान की एकातेरिना वोरोनिना 6056 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर ही थीं और रजत पदक हासिल किया था।

कांस्य पदक भारत की नंदिनी अगसारा ने जीता, जिन्हें कुल 5712 अंक मिला। स्वप्ना बर्मन महर चार अंक पीछे यानी 5708 पर रहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं स्प्ना की रोते हुए तस्वीरें

स्पर्धा में हार के बाद स्वप्ना काफी निराश नजर आई और उनके आंखों से आंसू निकलने लगे। सोशल मीडिया पर उनके रोने का फोटो और वीडियो वायरल हुआ था।

Related Articles

Back to top button