पहले आमिर खान के लिए अक्षय कुमार ने बदली थी ‘बच्चन पांडे’ की डेट, अब अगले साल रिलीज होगी लाल सिंह चड्ढा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का फैंस लंबे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि यह इंतजार अब और भी बढ़ सकता है। लाल सिंह चड्ढा वो ही फिल्म है, जिस पर आमिर खान लंबे समय से काम कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग में कई फिटनेस टांसफोर्मेशन भी किए हैं। अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म इसी साल नहीं, बल्कि अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज हो पाएगी।
अगले साल हो सकती है रिलीज
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर और आमिर खान स्टारर फिल्म के राइट अतुल कुलकर्णी को लगता है कि फिल्म दिसंबर के स्थान पर अगले साल रिलीज हो सकती है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से ही रिलीज डेट में बदलाव करना पड़ सकता है। बता दें कि अभी कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघर बंद हैं और कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ गई हैं। ऐसे में कई फिल्मों की रिलीज डेट पर असर पड़ सकता है।
क्रिसमस पर होनी थी रिलीज
हालांकि, अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं, इसलिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। वैसे भी अभी अगले कुछ महीनों तक सिनेमाघर खुलना मुश्किल है, ऐसे में फिल्मों की रिलीज डेट निश्चित तौर पर आगे बढ़ जाएंगी। आपको बता दें कि पहले आमिर खान की इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की बच्चन पांडे रिलीज होनी थी, लेकिन आमिर के लिए अक्षय कुमार ने इसकी डेट बदल ली थी।
दरअसल साल की शुरुआत में ही कहा जा रहा था कि साल क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी जंग देखने को मिलेगी, क्योंकि क्रिसमस पर आमिर खान और अक्षय कुमार अपनी-अपनी फिल्मों के साथ जंग के मैदान में उतरने वाले थे। हालांकि, बाद में बच्चन पांडे’ मेकर्स ने आमिर खान के कहने पर फिल्म की रिलीज डेट बदल दी। इसके बाद आमिर खान ने ट्वीट कर अक्षय कुमार और साजिद नादियावाला को फिल्म की रिलीज डेट बदलने के लिए शुक्रिया भी कहा था।






