ब्रेकिंग
भागलपुर में सनसनी: युवक की संदिग्ध हालत में फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका से परिजनों का रो-र... Manimahesh Yatra 2026: मणिमहेश यात्रा के नियमों में बड़ा बदलाव, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी प्रवेश क... Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का...
विदेश

चीन में बड़ा हादसा! बनते ही नदी में ढहा सबसे ऊंचा पुल, सामने आया तबाही का भयानक वीडियो, इंजीनियरिंग पर उठे सवाल

चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में एक नया उद्घाटन हुआ होंगची पुल अचानक ढह गया. यह हादसा मंगलवार दोपहर हुआ जब एक भीषण भूस्खलन ने पुल के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. पुल का बड़ा भाग नदी में जा गिरा और देखते ही देखते धूल और मलबे का गुबार हवा में भर गया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक विशाल भूस्खलन पुल के नीचे के हिस्से पर गिरता है और कुछ ही सेकंड में पुल के खंभे नदी में धंस जाते हैं. यह पुल लगभग 758 मीटर लंबा था और यह मध्य चीन से तिब्बत को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा था.

पहले ही दी गई थी चेतावनी

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार दोपहर ही पुल को बंद कर दिया था क्योंकि पास की पहाड़ियों और सड़कों पर दरारें और जमीन में हलचल देखी गई थी. हालाँकि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ट्रैफिक रोक दिया था, लेकिन मंगलवार को हालात अचानक बिगड़ गए और भारी भूस्खलन ने पुल के हिस्से को तबाह कर दिया.

स्थानीय प्रशासन ने शुरू की जांच

लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दीं. कुछ लोगों ने कहा कि निर्माण की रफ्तार पर घमंड करने की बजाय गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए. तो किसी ने कहा कि ये पूरी तरह पुल की गलती नहीं लगती बल्कि लैंडस्लाइड ज्यादा गंभीर थी. प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि हादसे का मुख्य कारण भू-वैज्ञानिक अस्थिरत है. यह इलाका पहाड़ी और भूस्खलन-प्रवण क्षेत्र में आता है, जहाँ विकास कार्य हमेशा चुनौतीपूर्ण रहे हैं. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं डिजाइन या निर्माण से जुड़ी कोई खामी तो जिम्मेदार नहीं थी.

Related Articles

Back to top button