ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में अनूठी चोरी, बन-ठनकर कार से आया युवक, लॉ चैम्बर से अखबार चुरा ले गया

शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले महल रोड स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी से एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अधिवक्ता संजीव बिलगैया के लॉ चैम्बर से एक व्यक्ति द्वारा दैनिक समाचार पत्र चोरी करने की घटना हुई है. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वकील ने इसकी शिकायत थाने में की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लॉ चैम्बर के पास रुकी कार, अखबार चुरा ले गया युवक
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता संजीव‌ बिलगैया अपने सहयोगी अधिवक्ता गजेन्द्र यादव के साथ बुधबार को सुबह करीब 10 बजे अपने लॉ चैम्बर में किसी कानूनी मामले पर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे एक मारुति कार (क्रमांक MP07 CE 6239) उनके चैंबर के बाहर आकर रुकी. कार से उतरे व्यक्ति ने रैलिंग के अंदर रखे अखबार को उठाने का प्रयास किया और फिर बिना अनुमति अखबार लेकर कार में बैठकर फरार हो गया.

वकील ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
अधिवक्ता संजीव बिलगैया ने बताया कि, ”जब उन्होंने बाहर आकर उस व्यक्ति को रोका और पूछा कि आप अखबार चोरी करके क्यों ले जा रहे हैं. तो वह बिना कुछ सुने कार स्टार्ट कर तेजी से निकल गया.” अधिवक्ता ने आशंका जताई है कि उस व्यक्ति द्वारा भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना या अनहोनी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. इस संबंध में अधिवक्ता ने कोतवाली शिवपुरी में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि, ”घटना का सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है, जिसमें आरोपी की हरकत साफ दिखाई दे रही है.

देश में अखबार चोरी की पहली घटना का दावा
दावा किया जा रहा है कि, अखबार चोरी की यह घटना देशभर से पहली बार सामने आई है. अखबार चोरी का बाकायदा सबूत सीसीटीवी कैमरे ने बयां कर दिया है. इस आधार पर वकील ने थाने में शिकायत की और अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. इस पूरे मामले में देहात थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ का कहना है कि, ”एडवोकेट संजीव बिलगैया द्वारा उनके ऑफिस के बाहर से अखबार चोरी होने का एक शिकायती आवेदन दिया है. साथ ही CCTV फुटेज उपलब्ध कराया गया है. हम कार के नंबर के आधार पर कार मलिक की तलाश कर रहे हैं.”

Related Articles

Back to top button