ब्रेकिंग
Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ...
छत्तीसगढ़

मसाज कराने गए दो तहसीलदारों को युवकों ने पीटा, छत्तीसगढ़ के कोरबा की घटना

कोरबा। ब्यूटी पार्लर गए दो तहसीलदारों की छह युवकों ने पिटाई कर दी। घटना में दोनों तहसीलदार के सिर में गंभीर चोंटे आईं। मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। फरार दो आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपितों का दोनों तहसीलदार के ड्राइवर से पार्किंग को लेकर विवाद हो रहा था, जिस पर समझाइश देने बाहर निकले थे।

मंगलवार रात नौ बजे के बीच दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु आदर्श नगर स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर (सेलून) गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पटवारी त्रिलोक सोनवानी ने वहां नस और हाथ-पैर दर्द के लिए अच्छी मालिश करने की जानकारी दी थी। इसलिए मालिश कराने दोनों अलग- अलग गाड़ियों से गए थे। इसी दौरान वहीं कुछ युवक आए और वहां उपस्थित चालकों के साथ विवाद करने लगे।

6 युवकों ने दोनों तहसीलदार पर किया हमला

विवाद बढ़ने पर दोनों तहसीलदार दुकान से बाहर आए और युवकों को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। छह युवकों ने दोनों तहसीलदार पर हमला कर दिया। मारपीट होने पर स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तहसीलदार को पहचान लिया, तब जानकारी मिलते ही युवक वहां से भाग निकले।

दोनों घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी के अनुसार पकड़े गए आरोपित में कुसमुंडा क्षेत्र के पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी हितेश सारथी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button