ब्रेकिंग
इंदौर के चंदन नगर में दर्दनाक हादसा, हाथी को गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने कुचला; हुई मौत पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प... निवाड़ी में 4 दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, कॉल डिटेल और खरोंच के निशानों से सुलझी हत्याका... इंदौर के खजराना में ICICI बैंक की महिला कर्मचारी का जला हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी नरवर किले से प्राचीन तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, MP-राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपियों को... धनबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन संकट में, खून चढ़ाने के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था की बाकी ... राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पंजाब

जालंधर में देर रात चली गोलियां, लोगों में फैली दहशत-सरेआम गुंडागर्दी

जालंधर : शहर में देर रात एक बार फिर गोलियों की आवाज़ गूंजी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात बस्ती मिट्ठू क्षेत्र में हुई है, जहां पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने सरेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। रात के सन्नाटे में गोलियों की आवाज़ सुनते ही स्थानीय लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकलकर घटना का कारण जानने की कोशिश करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक इलाके में कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जिसके कुछ मिनट बाद ही ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज़ सुनाई दी। हालांकि विवाद किस बात पर हुआ, इस बारे अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फायरिंग की घटना के बाद बस्ती मिट्ठू में दहशत का माहौल गहरा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान की जा सके।

Related Articles

Back to top button