ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
पंजाब

पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अब खुले में किया के काम तो…

लुधियाना : कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने शहर में खुले में वाहनों के अंदर और अहातों के आसपास शराबनोशी पर रोक लगाने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। इस मुहिम को पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS) के निर्देशों पर शुरू किया गया है। अभियान की अगुवाई समीर वर्मा (PPS), अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस-1 ने की, जबकि ACP अनिल भनोट (सेंट्रल), ACP किक्कर सिंह (नॉर्थ), SHO जोधेवाल बस्ती और जोन-1 के थाना इंचार्जों की टीमों ने पूरा सहयोग दिया।

पुलिस टीमों ने मुहिम के दौरान उन जगहों पर सख्त चेकिंग की, जहां अक्सर लोग कारों में या खुले स्थानों में बैठकर शराब पीते दिखाई देते थे। पुलिस ने ऐसे लोगों को मौके पर काबू किया और कानून के मुताबिक कार्रवाई की। कमिश्नर पुलिस स्वपन शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि खुले में या वाहनों में शराब पीना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आम जनता की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button