ब्रेकिंग
Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां... Sukma Youth Murder: लेंदा गांव में मलगानगिरी के युवक की हत्या से हड़कंप; युवती और परिजनों समेत 5 आरो... Raipur Ashirwad Ka Diya: तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सीएम विष्णुदेव साय ने जलाए दीये; रायपुर वासियों ने... CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए... Chhattisgarh News: मानव-हाथी द्वंद्व पर हाईकोर्ट में सुनवाई; फसल नुकसान का वास्तविक मुआवजा और मौत पर...
टेक्नोलॉजी

सिनेमा हॉल खुलने पर Paytm ने पेश किए खास ऑफर्स, एक टिकट खरीदने पर मिलेगी दूसरी टिकट बिल्कुल फ्री

नई दिल्ली। कोरोना काल में देशभर में मार्च से सिनेमा हॉल बंद पड़े सिनेमा हॉल में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल खुलने के बाद लोग काफी उत्साहित हैं लेकिन ऐसे में सुरक्षा का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वहीं देश की लोकप्रिय ई-वॉलेट कंपनी Paytm ने घोषणा की है कि वह हॉल में फिल्म देखने वाले लोगों को एक डिजिटल, कॉन्टेक्ट लैस और सुरक्षित सिनेगा का अनुभव प्रदान कर रही है। Paytm ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस सुविधा को मुहैया कराने के लिए थिएटर प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रही है।

Paytm यूजर्स को मिलेगी एक के साथ फ्री मूवी टिकट 

Paytm ने PVR Cinemas के साथ साझेदारी की है और इस साझेदारी के तहत यूजर्स का खास ऑफर्स पेश किया जा रहा है। अगर आप Paytm से PVR Cinemas की एक टिकट खरीदते हैं तो आपको दूसरी टिकट बिल्कुल मुफ्त प्राप्त होगी। यानि एक टिकट के पैसे आप दो लोग हॉल में मूवी देखने का मजा ले सकते हैं। लेकिन बता दें कि यह ऑफर केवल लिमिटेड समय के लिए ही उपलब्ध होगा।

कंपनी का कहना है कि ‘वह दर्शकों को सभी सुरक्षा और कॉन्टेक्ट लैस उपायों के साथ सशक्त बना रही है, जिसमें Mini App Store से लेकर अभिनव सुविधाओं को शामिल करने और सभी को वापस सिनेमाघरों में लाने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना शामिल है। जबकि Mini App Store का उपयोग कैब बुक करने या टू-व्हीलर किराए पर लेने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा Paytm Wallet और Paytm UPI का उपयोग करके सिनेमा हॉल में रिफ्रेशमेंट खरीदा जा सकता है, यह पूरी तरह से कैशलैस एक्सपीरियंस होगा।

Paytm के प्रवक्ता ने कहा, ‘यह सामान्य स्तर पर लाने और अर्थव्यवस्था को बाउंसबैक करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सिनेमा हॉल को फिर से खोलने से लाखों मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन के कर्मचारियों को अपनी आजीविका वापस पाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दर्शकों को पूरा सुरक्षित अनुभव प्राप्त हो।’

Related Articles

Back to top button