ब्रेकिंग
IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव... Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ...
देश

Covid-19: देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 507, संक्रमितों की संख्या 15712 हुई

देश में कोरोना वायरस  दिन तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 957 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15712 हो गई है। जिसमें 12,289 सक्रिय हैं, 2015 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 507 लोगों की मौत हो गई है।

राजस्थान में 44 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1395 हुई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में आज 44 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं और एक की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1395 हो गई है। हालांकि इसी बीच राहत की खबर है कि 1992 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब हुए हैं और ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडू में कोरोना ने ज्यादा कहर बरपाया है।

इंदौर में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण का आकड़ा
देश में अब महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश का इंदौर भी कोरोना का केंद्र बनता जा रहा है, यहां लगातार संक्रमित की संख्या में वृद्धि हो रही है। अब तक सबसे ज्यादा मामले 3202 महाराष्ट्र में है, वही यहां 190 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राजधानी दिल्ली में अब तक 1640 लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि 38 लोगों ने अपनी जान गवा दी। वहीं इंदौर में पिछले 24 घंटे में 244 नए मामले सामने आए हैं जबकि मुंबई में 257 नए मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button