ब्रेकिंग
भिवानी: सैलून संचालक रविंद्र की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या; बचाने आए दो साथी जख्मी, प्रेमिका के भाइयो... भिवानी के कन्या स्कूल में शिक्षक ने की आत्महत्या: क्लास लेने के बाद छत के कमरे में खाया जहर और लगाया... करनाल की ब्याना पुलिस चौकी से सिपाही को धक्का देकर भागा भगौड़ा आरोपी: दीवार फांदकर फरार, नाकाबंदी जा... कैथल के नागल गांव में जमीन विवाद में फायरिंग: हरियाणा पुलिस का रिटायर्ड SI गिरफ्तार, .32 बोर रिवॉल्व... हरियाणा 661 करोड़ बैंक घोटाला: CBI 6 IAS अफसरों के खिलाफ दाखिल करेगी चार्जशीट, 2 को मिली राहत; देखें... रोहतक: INLD के पूर्व विधायक बाली पहलवान को उम्रकैद, 15 साल पुराने आढ़ती हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा ... हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या: शरीर से निकलीं 8 गोलियां, गोगी गैंग पर हत... SNMMCH धनबाद: HIV रिपोर्ट और सिजेरियन ऑपरेशन को लेकर उठा विवाद; 4 अन्य प्रसूताओं की डिलीवरी से हड़कं... मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹2500, रक्षाबंधन से पहले ₹98.92 क... पलामू: ससुराल गए युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत; जंगली जानवरों के शिकार के लिए ग्रामीणों ने फैलाया...
पंजाब

पुलिस को चकमा देकर हेरोइन तस्कर फरार, साथी रिमांड पर

जालंधर : थाना रामा मंडी की पुलिस द्वारा पकड़ा गया हेरोइन तस्कर रविवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को थाना रामा मंडी की पुलिस ने सूर्या एन्क्लेव गेट के नजदीक स्थित ग्राऊंड की पार्किंग से 2 नशा तस्करों लवप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांल मल्लोवाल थाना तरसिक्का जिला अमृतसर हाल वासी लाहौरियों के क्वार्टर जैमल नगर जालंधर और उसके साथी मोहम्मद खालिद पुत्र खलील अहमद निवासी सहारनपुर यू.पी. हाल निवासी गली नंबर-4 नीवीं आबादी तारी के क्वार्टर संतोखपुरा जालंधर को 70 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था।

वहीं दोनों नशा तस्कर मोटरसाइकिल पर सवार थे और किसी को हेरोइन सप्लाई करने के लिए ग्राऊंड की पार्किंग में खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे। आज पुलिस दोनों को माननीय अदालत में पेश करने से पहले उनका मेडिकल करवाने के लिए करतारपुर के सिविल अस्पताल गई थी, जहां पर आरोपी लवप्रीत सिंह ने पुलिस मुलाजिमों को टॉयलट जाने का चकमा दिया और अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है जबकि उसके साथी मोहम्मद खालिद का मेडिकल करवाने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश कर दिया गया है और उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। दोनों के खिलाफ थाना रामा मंडी ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button