ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
विदेश

प्रिंस हैरी और मेगन ने 9/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

वाशिंगटन। अमेरिका में हुए आतंकी हमलों की 20वीं वर्षगांठ पर प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने हमले में अपनी जान गंवाने वाले पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। न्यूयार्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के 20 साल बाद भी यह भयावह घटना लोगों की यादों में समाई हुई है। ड्यूक एंड डचेस आफ ससेक्स ने दुखद हमले में मारे गए लगभग 3,000 पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

दंपति ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और यूनाइटेड फ्लाइट 93 में मारे गए लोगों के सभी 2,977 नामों को अपनी आर्कवेल फाउंडेशन वेबसाइट के होमपेज पर सूचीबद्ध किया। आतंकी हमलों की 20वीं बरसी को चिह्नित करने के लिए पेज का शीर्षक ‘इन मेमोरियम’ रखा गया है। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने लगभग 3,000 पीड़ितों को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका 11 सितंबर 2001 को दुखद निधन हो गया था। हैरी की दादी- महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए अपनी प्रार्थना और विचार भेजे। इस दिन को मनाने के लिए इंग्लैंड में एक विशेष समारोह भी आयोजित किया गया था।

20 साल पहले आज के ही दिन एक भीषण आतंकी हमले में कुल 2,977 लोगों की जान चली गई थी। 11 सितंबर 2001 को संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने इतिहास में सबसे घातक आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा था। आतंकी हमलों में 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। केवल 102 मिनट के अंतराल में अल कायदा के 19 आतंकियों ने इन हमलों को अंजाम दिया था।

आज ही के दिन 20 साल पहले अलकायदा के 19 आतंकियों ने चार कमर्शियल हवाई जहाजों को हाईजैक कर लिया था। दो विमानों को न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर टावरों से टकरा दिया गया था, तीसरा विमान पेंटागन के पश्चिम से टकरा गया, जबकि चौथा विमान अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने से पहले पेन्सिलवेनिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Related Articles

Back to top button