ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

कचरा फैलाने वालों की नगर निगम ने की हवा टाइट! ढोल बजा-बजाकर किया शर्मिंदा

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए एक बिल्कुल अनोखी और सख्त मुहिम शुरू की है, जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों को सबक सिखाने के लिए निगम कर्मियों ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर कई लोग हैरान भी हुए और शर्मिंदा भी।

मुहिम के तहत निगम की टीम ने उन इलाकों का दौरा किया, जहां बार-बार कचरा खुले में फेंके जाने की शिकायतें मिल रही थीं। जो लोग सड़क, पार्क या खाली जगहों में कूड़ा फेंकते पकड़े गए, उनके घर निगम कर्मी ढोल-नगाड़े बजाते हुए पहुंचे। लोगों के घरों के बाहर ढोल बजाकर उन्हें बुलाया गया ताकि आसपास के लोग भी इस अव्यवस्था को देख सकें और खुद को ऐसी हरकतों से दूर रखें। कर्मियों ने उनके द्वारा फेंका गया कचरा उसी बैग में भरकर सीधे उनके घर वापस सौंपा, ताकि उन्हें एहसास हो सके कि सार्वजनिक स्थानों को गंदा करना दूसरों को परेशानी में डालता है।

पूरी कार्रवाई का वीडियो निगम की टीम ने रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। VIDEO के वायरल होते ही लोग इस अनोखी मुहिम की चर्चा करने लगे। कई लोगों ने इस कदम की सराहना की और इसे चंडीगढ़ को और साफ-सुथरा बनाने की दिशा में एक साहसिक प्रयास बताया।

Related Articles

Back to top button