ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का 'हथौड़ा': कोल इंडिया को फटकार— 10 साल तक क्यों भटकाया? दिव्यांग उम्मीदवार को तुरंत ... राहुल गांधी का बड़ा अलर्ट: 'AI छीन लेगा IT की नौकरियां और मैन्युफैक्चरिंग पर होगा चीन का राज', छात्र... ZP इलेक्शन 2026: महाराष्ट्र में पंचायत चुनावों की घोषणा, फरवरी के पहले हफ्ते में होगा सियासी 'दंगल' दिल्ली में फिर गूंजी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की गोली: रंगदारी नहीं दी तो व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फ... इंटरनेशनल क्रिमिनल बनाम पैरोल: सरकार ने अबू सलेम की 14 दिन की अर्जी का किया विरोध, सिर्फ 2 दिन की दी... Zepto स्टोर बना 'टॉर्चर रूम': डिलीवरी बॉय को दी गई घिनौनी सजा, बदसलूकी की तस्वीरें देख खौल उठेगा खून केक कटा और शुरू हुआ 'कट्टा': गोरखपुर में पवन सिंह के बर्थडे पर भारी हंगामा, पुलिस एक्शन से मची भगदड़ अयोध्या की राह पर राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा— राम लला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे 'जनन... बिजनौर में 'अनोखा भक्त': 48 घंटे से लगातार हनुमान मंदिर की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, लोग मान रहे चमत्क... विराट का 'जूनियर' और रोहित का साथ: मैदान के बाहर कोहली का सबसे प्यारा संदेश, वीडियो सोशल मीडिया पर व...
देश

लॉकडाउन 2: आज से खुलेंगे कई ताले, जानें कहां मिलेगी छूट और क्या रहेगा बंद

कोरोना वायरस के खिलाफ देश की जंग जारी है। इस महामारी को रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन में आज यानी 20 अप्रैल से कुछ छूट मिल सकती है।  हालांकि, यह  ढील उन्हीं स्थानों पर मिलेगी जहां कोरोना के मामले नहीं आए होंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री ने कोरोना महामारी पर 20 अप्रैल से दी जाने वाली छूट के सम्बन्ध में राज्यों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर स्थिति को नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जो हॉट-स्पॉट, क्लस्टर्स , कंटेनमेंट ज़ोन में नहीं आते उनमें कुछ गतिविधियों की अनुमति दी जा रही है।

इन चीज़ों में मिलेगी ढील

  •  खेती, हॉर्टीकल्चर, कृषि से जुड़ी गतिविधियों को शुरू करने की इजाज़त दी जाएगी।
  • सभी स्वास्थ्य सेवाएं चालू रहेंगी. इनमें आयूष से जुड़ी सेवाएं भी हैं।
  • मनरेगा वर्करों को काम करने की इजाज़त होगी लेकिन उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का सख़्ती से पालन करना होगा।
  • खेती से जुड़े सामान, कल-पुर्ज़े, सप्लाई चेन से जुड़े काम किए जा सकेंगे।
  • दवा बनाने वाली कंपनियां और मेडिकल उपकरण बनाने वाले कारख़ाने खुल सकेंगे।
  • चाय, कॉफ़ी, और रबर पलांटेशन को अधिकतम 50 फ़ीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की इजाज़त होगी।
  • तेल और गैस सेक्टर से जुड़ी सभी गतिविधियां जारी रहेंगी।
  • आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बरकरार रखी जाएगी।

यह सेवाएं रहेंगी बंद

  • रेल, मेट्रो, सड़क और हवाई यात्रा तीन मई तक बंद रहेंगे।
  • शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, खेल परिसर, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, बार, जिम, रेस्त्रां वग़ैरह भी बंद रहेंगे।
  • स्कूल, कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थान भी तीन मई तक बंद रहेंगेए लेकिन इन संस्थानों को अकादमिक सेशन को मेंटेन करना होगा।
  • मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, चर्च और किसी भी तरह के धार्मिक स्थल पूरी तरह बंद रहेंगे।
  • शादी-विवाह, सार्वजनिक कार्यक्रम, सामाजिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, राजनीतिक कार्यक्रम, कॉन्फ़्रेंस, खेल आयोजन पर भी पाबंदी लगी रहेगी।

20 अप्रैल से जो छूट मिलनी है उनमें बागवानी, मत्स्यपालन और पशुपालन से जुड़े काम शामिल होंगे। कई राज्यों में सरकारी कार्यालय भी खुलेंगे। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण कोई छूट नहीं मिलेगी। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में कुछ उद्योगों को शुरू किया जाएगा।गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। ऐसे में हम लॉकडाउन खोलने की गलती नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर लॉकडाउन नहीं होता दिल्ली में मरीजों की संख्या और अधिक होती। जरूरी सेवाएं पहले की ही तरह जारी रहेंगी। एक हफ्ते बाद हालात पर दोबारा समीक्षा के बाद राहत देने पर फैसला किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button