ब्रेकिंग
IIT Bombay Student Death: साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, क्राइम ब्रांच के लिए आईफोन... Dholpur Court Action: धौलपुर कोर्ट की सख्त कार्रवाई, 3 दिन अवैध हिरासत में रखने पर थानाधिकारी और जां... UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी में दल-बदल की राजनीति तेज, सपा-कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग... Jaisalmer Crime News: पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घ... MP Tribal Rights Dispute: जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; PCCF के आदेश क... Jammu and Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उमर अब्दुल्ला बोले- ... Election Commission Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्याप... Sangrur Crime News: संगरूर में खौफनाक वारदात, इंस्टाग्राम प्रेमी के चक्कर में मां ने 3 मासूम बच्चों ... Indore Gorilla Piyush Parmar Story: दिन में 25 किलो का 'गोरिल्ला' बन मनोरंजन, रात में पुलिस भर्ती की... Punjab School Education: पंजाब में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक, शिक्षा विभाग ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में आज मौसम का हाल! धूप तो मिलेगी, पर AQI रहेगा खतरनाक, सांस लेना हो सकता है मुश्किल, क्या करें बचाव?

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट और धुंध के साथ शीत लहर का आगाज हो चुका है. सुबह और देर शाम के बाद हर दिन ठिठुरन बढ़ रही है. बात करें 20 नवंबर को दिल्ली-NCR के मौसम की तो धूप खिली रहेगी. दिन का तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बात करें AQI की तो आज भी इसका स्तर बहुत खराब से गंभीर स्तर में दर्ज होगा. इसका मतलब ये है कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण के राहत मिलती नहीं दिख रही है. खासकर सुबह-शाम में स्मॉग ने स्थिति बिगाड़ रखी है.

दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई की बात करें तो संभव है कि दिल्ली का एक्यूआई 300 से 450 के बीच रहने की संभावना है. खासकर सुबह और शाम में प्रदूषण का स्तर हाई रहेगा. वहीं, एनसीआर के मौसम की बात करें तो आज नोएडा में दिन का तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, सुबह ये तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

गुरुग्राम और गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम

नोएडा के एक्यूआई की बात करें तो यहां भी राजधानी दिल्ली की तरह सुबह और शाम में बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में दर्ज होने की आशंका है. वहीं, गुरुग्राम में मौसम हैजी रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. सुबह हल्की ठंडी महसूस होगी. वहीं, गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. 

फरीदाबाद और सोनीपत के मौसम का हाल

बात करें गाजियाबाद के AQI की तो यहां भी दिल्ली-नोएडा की तरह ही हवा जहरीली बनी रहेगी. उधर, फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. यहां एनसीआर के अन्य जिलों की अपेक्षा शाम को उतनी ठंड नहीं होगी. जबकि एक्यूआई खराब बने रहने की आशंका है. सोनीपत में हैजी मौसम के साथ अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह ठंड होगी. कुलमिलाकर एनसीआर के अधिकांश जिलों में आज हवा का फैलाव सीमित रहने से प्रदूषण का स्तर ऊंचा रहने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button