ब्रेकिंग
Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में 'नो होर्डिंग-बैनर' ... Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी ब... Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ... Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत Kanpur Crime News: कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंका... Tauqeer Raza Bail Rejected: हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचि...
उत्तरप्रदेश

यूपी में कोहरे का कहर! ठंड और तेज हवाओं से मुश्किल, आज लखनऊ, कानपुर समेत इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर हर दिन बढ़ रही है. आज राजधानी लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, इटावा और प्रयागराज में सुबह 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.इससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 20, 21 और 22 नवंबर को कोहरा पड़ने की संभावना है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह-शाम ठंड और दिन में तापमान हल्का चढ़ा रहेगा.

बात करें राजधानी लखनऊ के आज के मौसम की तो सुबह-शाम ठंड महसूस होगी. मगर, दोपहर में तापमान सुबह की अपेक्षा ज्यादा रहेगा. सुबह धुंध पड़ सकती है. इस दौरान तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 8 बजे के बाद ये तापमान बढ़कर 22 से 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. शाम तक तापमान धीरे-धीरे नीचे आएगा, जो कि रात में 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

कानपुर और वाराणसी में आज का मौसम

कानपुर में सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा. दिन में सुबह की अपेक्षा तापमान हाई रहेगा. दोपहर तक ये तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. शाम के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी जो कि रात में करीब 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, वाराणसी में दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा. मगर, सुबह-शाम ठंड महसूस होगी.

बुंदेलखंड में पारा ‎10 से 12 डिग्री सेल्सियस

वाराणसी में रात का तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. दोपहर तक तापमान बढ़कर 27 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो कि शाम होते-होते गिरकर रात में 17 से 19 डिग्री तक पहुंच जाएगा. बात करें बुंदेलखंड की यहां ठंडी सुबह-रात और दिन में पारा थोड़ा हाई रहेगा. इस क्षेत्र में सुबह बेहद ठंड होगी. तापमान ‎10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button