ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
उत्तरप्रदेश

पुरानी रंजिश में मर्डर: मुरादाबाद में 8वीं के छात्र को उतारा मौत के घाट, 1 साल पहले हुए विवाद में हमलावरों ने लिया बदला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुरानी रंजिश में एक 8वीं कक्षा के छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. लड़का अपनी मौसी के घर आया था, जहां आरोपियों ने उसे मार डाला. यहीं डीजे पर डांस करने के दौरान युवक का एक साल पहले कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था. बताया जा रहा है कि इसी विवाद में आरोपियों ने युवक की हत्या की है. ये मामला ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र से सामने आया है. मृतक की पहचान सूरज नाम के लड़के के रूप में हुई है, जो कक्षा आठ में पढ़ता था. वह फरीद नगर में अपनी मौसी के घर गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई.

सूरज को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सूरज की हत्या गला दबाकर की गई है. इस घटना से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुरादाबाद हाईवे जाम करने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस और भाजपा नेताओं ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरीद नगर निवासी कलुआ, उसके भाई शेर सिंह, अर्जुन और दो अज्ञात लोगों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

डीजे पर डांस के दौरान हुआ था विवाद

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के नगर मोहल्ला वार्ड 22 के रहने वाले रिंकू कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सूरज मुस्लिम इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था. वह फरीद नगर में अपनी मौसी बबली के घर गया था. मौसी के घर न मिलने पर वह अपने घर वापस आने लगा, लेकिन वापस नहीं लौटा. जब उसे फोन किया गया तो पत्नी सुनीता को बेटे के सरकारी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने की जानकारी मिली.

परिजन उसे लेकर पहले काशीपुर, फिर मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रिंकू का आरोप है कि उसके बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है और उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं. यह हत्या करीब एक साल पहले सूरज की मौसेरी बहन की शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद के कारण की गई है, जिसका समझौता गांव के प्रधान ने कराया था.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

रिंकू के अनुसार, समझौते के बावजूद आरोपी युवक उनके बेटे से रंजिश रखते थे और इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर और पोस्टमार्टम के बाद जब सूरज का शव घर पहुंचा तो परिजन और मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए. उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की. जानकारी मिलते ही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. भाजपा नेता शिवेंद्र गुप्ता ने भी पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिंकू की शिकायत पर फरीदनगर के रहने वाले कलुआ, शेर सिंह, अर्जुन और दो अज्ञात लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है.

Related Articles

Back to top button