ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
छत्तीसगढ़

पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बसंत पंडो से वीडियो कॉल पर की बात, बसंत ने गांव आने का दिया न्योता

सरगुजा: पंडो नगर को देश के पहले राष्ट्रपति ने बसाया था, लेकिन उनके बाद इस गांव और गांव के लोगों को सभी भूल चुके थे, लेकिन एक बार फिर इस गांव में रंगत आ गई है. 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा दौरे के बाद गांव की तस्वीर बदल गई है.

पूर्व राज्यपाल ने वीडियो कॉल पर की बसंत पंडो से बात: गांव की आबादी पंडो समाज की है. इस समय वे सभी खुश हैं और देश के दूसरे राष्ट्रपति भवन में भी रौनक आ चुकी है. प्रशासन ने इसका रंग रोगन करा दिया है और यहां झालर व लाइट लगा दी है. ETV भारत जब बसंत पंडो के घर पहुंचा तो प्रदेश की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके वीडियो कॉल पर उनसे बात कर रही था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बसंत पंडो से मिली: ये सब तब हुआ जब बसंत पंडो की कहानी देश और दुनिया के सामने आई. सरगुजा दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बसंत पंडो से मुलाकात की. फिर क्या था इस गांव की रौनक बढ़ गई. राष्ट्रपति भवन में रील और वीडियो बनाने वालो की भीड़ लगी हुई है. नेताओं का भी आना जाना शुरू हो चुका है और भवन की रंगत बदल दी गई है.

पूर्व राज्यपाल ने वीडियो कॉल से बसंत पंडो से बात की और उनका हाल चाल जाना. राष्ट्रपति से मुलाकात करने पर बसंत पंडो को बधाई दी- उदय पंडो, प्रदेश अध्यक्ष, पंडो समाज

पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइको को मैंने गांव बुलाया है, उन्होंने गांव आने की बात कही है- बसंत पंडो

गांव के लोगों ने बताया कि प्रदेश की पूर्व राज्यापल अनुसुइया उइके भी बसंत पंडो से मिली थीं और उनको सम्मान सहित एक शॉल भेंट किया था. वो हमेशा पंडो समाज की चिंता करती हैं और फोन पर भी हाल चाल लेती रहती है. शुक्रवार को भी वीडियो काल पर बसंत पंडो से बात की और उनका हालचाल जाना. पूर्व राज्यपाल से बात करते हुए बसंत ने कहा कि वे लोग हर वर्ष उनका जन्म दिन मानते हैं. जिस पर अनुसुइया उइके ने कहा कि उनको इस बात की जानकरी है. अंतिम में बसंत ने उनसे एक बार फिर उनके गांव आने का निवेदन किया.

Related Articles

Back to top button