ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

कोरोना संकट के बीच राहत की खबर 3251 मरीज हुए ठीक, देश में संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है। देश में लॉकडाउन पार्ट-2 का आज 7वां दिन है। इसी बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच चुकी है। इस संकट के बीच राहत की खबर है कि कोरोना से अब तक 3251 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या 18600 हैं जिनमें से एक्टिव केस 14759 है, 590 लोगों की मौत हो चुकी है और 3251 मरीज ठीक हुए हैं।

बता दें कि कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में Covid-19 से 80 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 17 हो गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति पिछले तीन साल से पार्किन्सन बीमारी से पीड़ित था और सोमवार को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 400 के पार चली गई है। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटो के दौरान कोरोना  के 78 नए मामले आए हैं जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2081 पर पहुंच गई और इस दौरान संक्रमण से दो और मरीजों की मौत से 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार राजधानी में 25900 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इसमें 19965 सरकारी और 6335 निजी लैबों में की गई है। सरकारी लैब्स में जो जांच की गई हैं उनमें 1820 पाजिटिव आई हैं। निजी लैब्स में 261 मामलों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सरकारी लैब्स की 15181 और निजी की 5531 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इस प्रकार कुल नमूनों में से 20712 की रिपोर्ट आ चुकी है। अभी 2711 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी है जिसमें 2189 सरकारी और 522 निजी लैब्स में लंबित है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या चार हजार के पार चली गई है।

Related Articles

Back to top button