ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
छत्तीसगढ़

दुर्ग में रेल कर्मचारी निकला ठगी का मास्टरमाइंड, बीवी के साथ मिलकर की करोड़ों की ठगी

दुर्ग: ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में अक्सर लोग अपनी मूल पूंजी भी गंवा बैठते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ दुर्ग जिले में. यहां रेलवे में काम करने वाले फोर्थ ग्रेड कर्मचारी (गैंगमैन) ने ने अपने ही विभाग में काम करने वाले 40 से ज्यादा लोगों को करोड़ों का चूना लगा दिया.

निवेश के नाम पर धोखा और करोडों की ठगी: पीड़ित कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उनको शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया. कर्मचारी जब उसकी लालच में फंस गए तो आरोपी ने करीब 40 लाखों से करोड़ों रुपए ले लिए. लोगों ने जब मुनाफा देने की बात कही तो आरोपी उनको टहलाने लगा. और एक दिन तो आरोप अपनी पत्नी के साथ फरार भी हो गया. निवेश के नाम पर ठगे गए लोग अब आरोपी रेलवे कर्मचारी राहुल कुमार की तलाश कर रहे हैं.

आरोपी ने अपने सहकर्मियों से 1 लाख पर हर माह 10 हजार और 10 लाख पर 1 लाख मासिक रिटर्न देने का दावा किया था. विश्वास कायम रखने के लिए आरोपी ने एक साल तक निवेशकों को तय मुनाफा लौटाया भी, जिसके बाद कर्मचारी उसके झांसे में पूरी तरह फंसते चले गए. धीरे-धीरे उसने अधिक रिटर्न का लालच देकर कई कर्मचारियों से 3, 5, 10 और 15 लाख तक की बड़ी रकम निवेश करा ली: सुखनंदन राठौर, एएसपी

पत्नी के साथ आरोपी हुआ फरार: एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि डोंगरगढ़ से बिलासपुर रूट तक काम करने वाले कई रेलकर्मियों से आरोपी ने करोड़ों की ठगी की है. रकम हाथ में आते ही राहुल अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया है. एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि निवेशकों की शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) व 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रायपुर एयरपोर्ट से हुआ फरार: पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में राहुल आखिरी बार रायपुर एयरपोर्ट में दिखाई दिया. आशंका है कि दंपति किसी दूसरे राज्य या विदेश भागने की फिराक में हो सकते हैं. पुलिस की विशेष टीमें उसकी तलाश में विभिन्न शहरों में दबिश दे रही हैं.

सतर्कता ही बचाव है: ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर अक्सर ठग भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. आरबीआई ये कहता है कि सतर्क रहें और सोच समझ कर निवेश करें. बावजूद इसके लालच के चक्कर में पड़कर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं.

Related Articles

Back to top button