ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 20 से ज्यादा ठिकानों पर ACB और EOW की रेड, रियल स्टेट कारोबारी और पूर्व अधिकारी के घर पहुंची टीमें

दुर्ग/जगदलपुर/धमतरी: एंटी करप्शन ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज सुबह सुबह 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों को टीमें खंगाल रही हैं. छापेमारी की ये कार्रवाई कई जिलों में एक साथ की गई है.

भिलाई नगर निगम के पूर्व आयुक्त के घर रेड: जानकारी के मुताबिक एसीबी और इओडब्लू की टीम ने भिलाई नगर निगम के पूर्व आयुक्त आईएएस निरंजन दास के यहां छापा मारा है. एससीबी का टीम पूर्व अधिकारी के नेहरू नगर में बने ठिकाने पर दबिश देकर कागजातों की जांच पड़ताल कर रही है. पूर्व में भी दो बार यहां छापे की कार्रवाई हो चुकी है.

जिला मुख्यालय जगदलपुर में भी पड़ा छापा: एंटी करप्शन ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने जगदलपुर में भी छापा मारा है. छापे की कार्रवाई से पूरे बस्तर में हड़कंप है. 2 गाड़ियों में भरकर पहुंची टीम ने एक मकान को सील कर जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक ये मकान आबकारी विभाग के सेवानिवृत अधिकारी निरंजन दास का बताया जा रहा है. जांच टीम ने पूर्व अधिकारी के रिश्तेदारों के घर पर भी दबिश दी है. खबर है कि निरंजन दास के भाई चितरंजन दास के मैत्री संघ स्थित आवास में भी टीम दस्तावेज खंगाल रही है. राज्य आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त सेवानिवृत्त आईएएस निरंजन दास आबकारी घोटाले मामले में आरोपी बताए जा रहे हैं. जांच और छापे की कार्रवाई के बाद मौके से क्या कुछ मिला साफ हो पाएगा.

डीएमएफ घोटाले को लेकर रेड: रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े केतन दोषी के घर पर भी रेड की कार्रवाई की गई है. आबकारी सहित डीएमएफ घोटाले को लेकर एसीबी और प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापे की कार्रवाई कर रही है. रियल स्टेट कारोबारी केतन दोषी धमतरी की पूर्व कांग्रेस विधायक जया बहन दोषी के सुपौत्र हैं. छापे की इस कार्रवाई में कुल 10 अफसरों की टीम लगी है. पूरी कार्रवाई धमतरी शहर के महालक्ष्मी ग्रीन कालोनी में चल रही है. यहां पर केतन दोषी का आवास है.

Related Articles

Back to top button