ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
छत्तीसगढ़

पुष्पा स्टाइल में तस्कर काट रहे कीमती पेड़, गांव वालों ने दी पटवारी को सूचना

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: वन और पर्यावरण दोनों हमारे जीवन के लिए जरुरी हैं. छत्तीसगढ़ वन संपदा से भरा राज्य है. लेकिन तेजी से कटते जा रहे वनों के चलते यहां भी पर्यवारण संतुलन पर असर अब दिखाई पड़ने लगा है. कम होते वनों के चलते ग्लोबल वार्मिंग की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह है बेवजह वनों का काटा जाना.

साल के पेड़ों की कटाई कर रहे तस्कर: भरतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अक्तवर में इन दिनों वन तस्कर तेजी से जंगल की कटाई कर रहे हैं. वन विभाग की नाक के नीचे ये तस्कर साल के बड़े बड़े पेड़ों को जमींदोज कर दे रहे हैं. साल के पेड़ काफी कीमती होते हैं इस लिहाज से तस्करों की नजर इन इमारती लकड़ियों पर रहती है. गांव वालों का आरोप है कि बिना अनुमति के इन पेड़ों की अंधाधुन कटाई की जा रही है. गांव वालों की मांग है कि जो भी तस्कर इस काम में लगे हैं उनको पकड़ा जाए. गांव वाले चाहते हैं कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा भी मिले.

पटवारी ने दी वन विभाग को जानकारी: गांव वाले जब जंगल की ओर गए तो उन लोगों ने देखा की साल के कई पेड़ काटकर गिराए गए हैं. गांव वालों ने इस बात की जानकारी पटवारी को दी. जिसके बाद पटवारी ने मौके पर पहुंचकर काटे गए पेड़ों की जब्ती वन विभाग को कराई. बताया जा रहा है कि अभी तक इस संबंध में जांच प्रतिवेदन एसडीएम दफ्तर को नहीं सौंपा गया है.

मेरे को पता है कि राजस्व क्षेत्र में पेड़ों की कटाई हुई है. इस पर आरआई साहब ने कार्रवाई की है. वन विभाग के सुपुर्द लकड़ी कर दी गई है. हम कटे पेड़ों को डिपो में रखवा रहे हैं: चरणकेश्वर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जनकपुर

चरणकेश्वर वन परिक्षेत्र में मिली कटाई की जानकारी: गांव वालों ने बताया कि पेड़ों की कटाई चरणकेश्वर वन परिक्षेत्र में हुई है. इस बात की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है. शिकायत के बाद आरआई ने कार्रवाई करते हुए काटे गए पेड़ों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है. वन विभाग ने लकड़ी को डिपो में रखवा दिया है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कटाई में शामिल तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि जंगल और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सके.

गांव वालों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग: गांव वालों का कहना है कि लंबे वक्त से इलाके में वन माफिया सक्रिय हैं. गांव वाले कहते हैं कि वन माफिया पर लगाम लगाना जरुरी है. गांव वालों का कहना है कि अगर इसी तरह से चोरी छिपे पेड़ों की कटाई चलती रही तो एक दिन ये इलाका पेड़ों से रहित हो जाएगा. वन विभाग ने गांव वालों को भरोसा दिया है कि वो पेड़ों की कटाई करने वालों को छोड़ेगी नहीं.

Related Articles

Back to top button