ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

Covid-19 का भयानक सच- फेफड़े ही नहीं, अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है कोरोना

जानलेवा महामारी कोरोना का पूरी दुनिया में कहर जारी है। इस खतरनाक वायरस ने अब तक 1 लाख 69 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है। 24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना से कुल 2,469,325 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 169,686 हो गई है। विश्वभर में अब तक 644,937 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। इसी बीच Covid-19 के बारे में सामने आ रही नई रिपोर्टों में पता चला है कि यह हमारे फेफड़े ही नहीं, दूसरे अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है। अब तक यह माना जाता था कि  Covid-19 मरीज के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होती है। लेकिन कई रिपोर्टों में अब यह बात सामने आई है कि कोरोना शरीर में ऑक्सीजन की वाहक लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देता है।

इससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। जिससे कोरोना मरीज की हालत गंभीर से गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है। बता दें कि भारत में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1336 नए मामले दर्ज किए जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 47 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 590 हो गया है। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 705 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 3252 पर पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button