ब्रेकिंग
WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र...
देश

दिल्ली: रैपिड टेस्टिंग में इस हॉटस्पॉट के 74 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नहीं आई पॉजिटिव

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं सरकार इस महामारी को हराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ऐसे में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कनटेंमेंट जोन में रैपिड टेस्टिंग की भी शुरुआत कर दी है। सोमवार को नबी करीम (Nabi Karim) इलाके में 74 लोगों की जांच रैपिड टेस्टिंग किट (Rapid Testing Kit) से की गई। अच्छी खबर ये है कि कनटेंमेंट जोन में रहने वाले इन सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने इस बात की जानकारी दी है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को दिल्ली में 5 और हॉटस्पॉट सील कर दिए गए इस तरह दिल्ली में इनकी संख्या 84 हो गई है। सरकार ने कहा है कि सबसे पहले हॉटस्पॉट वाले इलाकों में ही रैपिड टेस्टिं किट से लोगों की जांच की जाएगी। ये जांच रैंडम होगी। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जिससे कोरोना से जंग जीती जा सके।

प्लाजमा थेरेपी हो रही सफल
वहीं दिल्ली सरकार का प्लाजा थेरेपी से कोरोना के गंभीर रूप से बगीमार मरीजों का इलाज करने का फैसला भी पूरी तरह से सही साहि हो रहा है। दिल्ली में कोरोना के गंभीर रूप से बीमार मरीज पर प्लाजमा थेरेपी (Plasma Therapy) ने सकारात्मक असर दिखाया है। जो मरीज गंभीर रूप से बिमार होकर वेंटिलेटर पर पड़ा था, प्लाज्मा थेरेपी द्वारा इलाज करने से वो ठीक हो गया है। उसकी कोरोना रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आई है।

2081 कोरोना संक्रमित
हालांकि दिल्ली में कोरोना के प्रसार में कोई कमी नहीं दिख रही है। सोमवार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार दिल यहां  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78 नए पॉजिटिव मामले और 2 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2081 हो गई है। जिसमें 1603 मामले संक्रिय हैं, वहीं 431 लोगों के स्वस्थ होेने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में कोरोना से अब तक 47 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button