ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब व 640 की मौत

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण के 1336 नए मामले दर्ज किए जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 50 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 640 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 19984 तक पहुंच गई है।

देश में 15474 एक्टिव केस हैं जबकि 3869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 552 नए केस आए जिससे कुल आंकड़े 5218 पर पहुंच गए। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 19 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 251 हो गई है। राज्य में 722 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

Corona Updates

  • गुजरात पिछले 24 घंटे के दौरान 239 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या में 2,178 हो गई है तथा 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 90 पर पहुंच गई है।
  • देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 76 नये मामले दर्ज किए जाने के कारण अब तक कुल 2,156 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान मृतकों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है और यह 47 पर है। राजधानी में कुल 611 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
  • राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 83 नए मामले सामने आए है और इनका आंकड़ा बढ़कर 1,659 हो गया। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25 है।
  • तमिलनाडु में 76 नए संक्रमित सामने आए हैं और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,596 हो गई तथा राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक बढ़कर 18 हो गई है।
  • मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 1552 हो गई तथा मरने वालों की संख्या दो बढ़कर 76 हो गई।
  • देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 110 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,294 हो गई है तथा इस दौरान दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 20 हो गई है।
  • तेलंगाना में इस दौरान 55 नए मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 928 हो गई। राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या में पिछले 24 घंटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह संख्या 23 पर बनी हुई है। केरल में 427 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।
  • दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 757 और कर्नाटक में 418 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 22 और 17 लोगों की मौत हुई है।
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 380 है और पांच लोगों की मौत हुुई है।
  • इसके अलावा पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 15, हरियाणा और झारखंड में तीन-तीन, बिहार में दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button