ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
झारखण्ड

बारात से पहले निकली अर्थी! शादी के कुछ ही घंटे पहले दूल्हे ने की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

Ranchi News: झारखंड के रांची से एक सनसनीखेज मामला आया है जहां दूल्हे ने अपनी शादी के कुछ घंटे पहले सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दूल्हे ने अपनी शादी के कुछ घंटे पहले किया सुसाइड
मामला जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम के रोड नंबर-5 का है। बताया जा रहा है कि नितेश नामक युवक ने बारात जाने के एक घंटा पहले आत्महत्या कर ली। एक युवती ने नीतेश नामक युवक पर यौन संबंध बनाने और शादी से इंकार करने का आरोप लगाया था। मामले में मृतक नीतेश के पिता ने युवती को नितेश की मौत का जिम्मेदार ठहराया। पिता का कहना है कि नीतेश का युवती से 2017 से प्रेम संबंध था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतक युवक के भाई ने सुखदेव नगर थाना के मुंशी परशुराम पर केस मैनेज करने के लिए 10 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। युवक के भाई ने कहा कि पुलिस लगातार नीतेश को प्रताड़ित कर रही थी। पुलिस ने नितेश के पिता की तहरीर पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button