ब्रेकिंग
Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर... Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का चिरमिरी में औचक दौरा; खाद वितरण में गड़बड़ी पर दो बड़े अधिक... Balodabazar: बारनवापारा में जंगली गौर (बायसन) का आतंक; हमले में एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर रूप से घ... Haryana Bank Scam: ₹590 करोड़ के घोटाले में CBI की पहली चार्जशीट; मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित 15 आर... Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में हड़कंप! हरियाणा सचिवालय और 11 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-... Gurugram Metro Update: 'ऑक्सीजन नहीं होगी तो वर्ल्ड बैंक भी मदद नहीं करेगा', मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए... Mandsaur Mandi News: मंदसौर मंडी में प्याज के दाम ₹1 किलो तक गिरे; लागत तो दूर भाड़ा निकालना भी हुआ ... BRICS Youth Council Indore: ब्रिक्स देशों के डेलीगेट्स ने देखा इंदौर का दम; आईटी पार्क और पीथमपुर फा...
झारखण्ड

Ranchi में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच, इतने बजे होगी दर्शकों की एंट्री; इन चीजों पर लगा बैन

IND vs SA ODI Match: झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम (IND vs SA ODI JSCA Stadium) में आज यानी 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa Ranchi ODI) के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा।

दोपहर 3:30 बजे गेट बंद कर दिए जायेंगे
मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस दोपहर के 1 बजे होगा। मैच को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। दोनों टीमें दोपहर 12 बजे तक स्टेडियम पहुंच जाएंगी। दर्शकों के लिए एंट्री सुबह 11:30 बजे से शुरू हो जाएगी और दोपहर 3:30 बजे गेट बंद कर दिए जायेंगे। वहीं स्टेडियम के अंदर खाने-पीने के स्टाल लगाए गए हैं। स्टेडियम के अंदर कांच और प्लास्टिक की बोतलें, सिगरेट, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, धातु के कंटेनर, हथियार, हेलमेट, खाना, शराब, डीएसएलआर कैमरा, वीडियो रिकॉर्डर और तंबाकू उत्पाद पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये सभी सामान स्टेडियम के अंदर ले जाना मना है।

मैच को लेकर अलर्ट मोड पर रांची प्रशासन 
मैच को लेकर रांची प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दे रहा है। मैच को ध्यान में रखते हुए शहर में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भारी वाहनों की शहर में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

Related Articles

Back to top button