ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
झारखण्ड

झारखंड में रफ्तार पर नियंत्रण की कवायद, तय होगी अधिकतम गति सीमा

रांचीः झारखंड की सड़कों पर अब वाहनों की रफ्तार पर सख्ती होने जा रही है. राज्य सरकार जल्द ही अलग–अलग श्रेणी की सड़कों के लिए अधिकतम गति सीमा तय करेगी, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके.

क्या है इसके पीछे का कारण

सड़क हादसों में होने वाली मौतों और विभिन्न तरह के हादसों के ऊपर ब्रेक लगाने के लिए झारखंड में एक नई पहल शुरू की गई है. अब झारखंड की विभिन्न सड़कों का मूल्यांकन किया जा रहा है और उसके बाद यह तय किया जाएगा कि सड़क पर वाहनों की स्पीड कितनी होगी. पुलिस मुख्यालय के सड़क सुरक्षा कोषांग ने सभी जिलों से राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं शहरी सड़कों की वर्तमान स्थिति और यातायात दबाव से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक सड़क पर कार, बस, ट्रक और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग गति सीमा निर्धारित की जाएगी.

कई जिलों को रिमाइंडर भेजा गया

पुलिस मुख्यालय के सड़क सुरक्षा कोषांग ने इस संबंध में फॉर्मेट बनाकर सभी जिलों को भेज दिया है लेकिन कई जिले अभी तक इस पर काम पूरा नहीं कर पाए हैं. बहुत से जिले अभी तक रिपोर्ट नहीं भेज पाए हैं, जिस पर संबंधित अधिकारियों को रिमाइंडर भेजा गया है. आपको बता दें कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 में संशोधन के बाद गति सीमा उल्लंघन पर अधिक जुर्माना और लाइसेंस निलंबन का प्रावधान है. नई सीमा तय होने के बाद इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा, ताकि लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके.

बड़ी सड़कों की निगरानी होगी

पुलिस मुख्यालय की सड़क सुरक्षा कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की प्रमुख सड़कें जैसे स्टेट हाइवे, रिंग रोड और बड़े जिले की सड़कों पर विशेष निगरानी की योजना बनाई गई है. सड़क सुरक्षा कोषांग का मानना है कि तय गति सीमा और कड़ाई से लागू नियमों के बाद राज्य में दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी आ सकती है.

अधिकारियों के अनुसार, गति सीमा तय होने के बाद बड़े स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे वाहन चालक नई व्यवस्थाओं से पूरी तरह अवगत हो सकें और सुरक्षित यातायात विकसित हो.

Related Articles

Back to top button