ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
झारखण्ड

सारंडा में तैनात सीआरपीएफ जवान की अचानक मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा कारणों का खुलासा

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में रविवार रात अचानक एक जवान की मौत हो गई. 59 वर्षीय भुलन राम सीआरपीएफ 134 बटालियन में शामिल थे. रविवार रात वह नक्सल विरोधी अभियान पर तैनात थे. मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी. मौके पर मौजूद जवानों ने उन्हें तुरंत बिसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

एसपी अमित रेणू ने की पुष्टि
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणू ने घटना को लेकर बताया कि सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हुई है. लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. एसपी ने कहा कि यह घटना उस समय हुई, जब सारंडा जंगल क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान चल रहा है. मृतक जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है.

मृतक सीआरपीएफ जवान भुलन राम 59 वर्ष के थे और वह बिहार के छपरा जिला स्थित नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले थे. 59 वर्षीय जवान एसआई जीडी पोस्ट पर कार्यरत थे. जवान भुलन राम की अचानक मौत से साथी जवानों और 134 बटालियन में शोक की लहर है. घटना की सूचना पर अधिकारियों ने दुख व्यक्त किया है. साथ ही अधिकारियों ने कहा कि विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.

Related Articles

Back to top button