ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
झारखण्ड

दो दिन पहले हुई थी शादी! सड़क हादसे में चली गई जान

पलामू: जिला के सदर थाना क्षेत्र के सिंगर खुर्द में सड़क हादसा हुआ. हादसे में राहुल कुमार पाठक नामक युवक की मौत हो गई. राहुल कुमार पाठक पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के पंजरी कला के रहने वाले थे. दो दिन पहले 29 नवंबर को ही उनकी शादी हुई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं लोग अस्पताल पहुंच गए हैं. शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि राहुल पाठक बाइक से सोमवार को पाटन मोड़ की तरफ से मेदिनीनगर जा रहे थे. इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के सिंगर खुर्द में उनकी बाइक और हाइवा के बीच टक्कर हो गई. जिसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया. सदर थाना में तैनात एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

राहुल कुमार पाठक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े हुए थे. सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया दुर्घटना में शामिल हाइवा को पकड़ लिया गया है. पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि हाइवा का ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. बता दें कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई है, उस इलाके में नेशनल हाइवे 39 का निर्माण कार्य भी चल रहा है.

Related Articles

Back to top button