ब्रेकिंग
MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग... Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क...
उत्तरप्रदेश

आजम खान का जेल में शोषण! करीबी ने जेल प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, दुर्व्यवहार के लगाए आरोप

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के करीबी युसूफ मलिक सोमवार को रामपुर जेल में उनसे मिलने पहुंचे थे. मगर, जेल सुपरिटेंडेंट ने उनकी मुलाकात आजम खान से कराने से इनकार कर दिया. इससे खफा युसूफ मलिक ने जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन आजम खान के साथ ज्यादती कर रहा है. अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मुलाकात नहीं करने दी.

युसूफ मलिक ने कहा, मैं आजम खान का पैरोकार हूं. उनके मुकदमे देख रहा हूं. अगर, मैं उनसे मुलाकात करके उनके मुकदमे के बारे में बातचीत नहीं करूंगा तो ऐसे कैसे काम चलेगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह बदमाशी और जेलर की खुलेआम गुंडागर्दी है. रामपुर के जेलर की यह बहुत बड़ी बदमाशी है. उन्होंने मुझे मुलाकात करने नहीं दी.

जेलर को उनके कर्मों की सजा मिलेगी

उन्होंने कहा, यह बात जेल मैनुअल के हिसाब से बहुत गलत है. मैं इस बात को लेकर जेलर के खिलाफ न्यायालय जा रहा हूं. जेलर ने मैनुअल का उल्लंघन किया है, इनको इनके कर्मों की सजा मिलेगी. सवाल आजम खान के पैरोकार का है. उन्होंने कहा कि आजम खान पर सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं लेकिन अल्लाह का शुक्र है ज्यादातर में वो बरी हो रहे हैं. हमें इंसाफ मिला है और मिलेगा.

2019 में आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था केस

बता दें कि पैन कार्ड मामले में आजम खान जेल में बंद हैं. रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने इस केस मे आजम और उनके बेटे दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई है. ​यह केस 2019 में विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था. इसमें आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम पर दो अलग-अलग जन्म तिथियों के आधार पर दो पैन कार्ड रखने का आरोप था. आजम खान भी इस मुकदमे में आरोपी थे. कोर्ट का फैसला आने के बाद आकाश सक्सेना ने इसे सत्य की जीत बताया.

Related Articles

Back to top button