ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मनोरंजन

रणवीर सिंह ने मांगी माफी: ‘कांतारा 1’ की देवी को ‘महिला भूत’ कहना पड़ा भारी, कर्नाटक में हुआ था विरोध

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने माफी मांग ली है. उन्होंने हाल ही में गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में स्टेज से कांतारा चैप्टर 1 के एक्टर ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की तारीफ की थी. इस दौरान उन्होंने फिल्म में दिखाई गई देवी को महिला भूत बता दिया था और ऋषभ शेट्टी के एक्ट की मजाकिया अंदाज़ में नकल भी की थी. इसके बाद से बवाल मचा हुआ था और आरोप लग रहा था कि रणवीर ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. इस मामले में रणवीर ने खुद सफाई देते हुए माफी मांगी है.

रणवीर सिंह ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मामले में एक बयान जारी किया. अपने सफाई और माफीनामे में रणवीर सिंह लिखते हैं, “मेरी मंशा सिर्फ फिल्म में ऋषभ के शानदार काम को हाईलाइट करने की थी. मैं जानता हूं कि उन्होंने जिस तरह से वो सीन किया है, उसे करना कितना मुश्किल होता है, इसके लिए मेरे दिल में उनको लेकर बहुत सम्मान है.”

बयान में रणवीर सिंह आगे लिखते हैं, “मैं हमेशा से अपने देश की तमाम संस्कृतियों, परंपराओं और आस्थाओं का सम्मान करता रहा हूं. अगर मैंने किसी का दिल दुखाया है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं.”

क्या है विवाद?

हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रणवीर सिंह स्टेज पर होस्ट की भूमिका निभाते दिखाई दिए. इस दौरान जब उन्होंने स्टेज के सामने रजनीकांत और ऋषभ शेट्टी को बैठा देखा तो वो उनसे मिलने नीचे चले गए. पहले रजीनांत से मिले और फिर ऋषभ शेट्टी को देखते ही वो काफी एक्साइटेड हो गए. इस दौरान रणवीर वहीं पर ऋषभ के सामने ही फिल्म में दिखाई गई चावुंडा (चामुंडा) देवी एक्ट कर के दिखाया. हालांकि जैसे ही उन्होंने नकल करनी शुरू की, ऋषभ ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया.

पहले तारीफ फिर उड़ाया था मजाक!

मुलाकात के बाद रणवीर जब वापस स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने पहले तो ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की और फिर फिल्म में ऋषभ ने जिस तरह से देवी का एक्ट किया था, वो मजाकिया अंदाज़ में करने लगे. साथ में वो कहते हैं, “ऋषभ मैंने इसे (कांतारा) थिएटर में देखा. आपने शानदार परफॉर्मेंस दी. खासकर तब जब फीमेल घोस्ट (महिला भूत) आपके शरीर में आती है. वो परफॉर्मेंस, वो एक शॉट बेहद शानदार था.”

रणवीर सिंह तारीफ करने के बाद स्टेज पर फिर से एक्ट की नकल करने लगते हैं. इस इवेंट का वीडियो सामने आने के बाद काफी हंगामा हुआ और अब रणवीर सिंह को माफी तक मांगनी पड़ गई है.

Related Articles

Back to top button