ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां
विदेश

पुतिन की भारत यात्रा से पहले बड़ी कूटनीतिक जीत: सऊदी अरब में रूस को मिलेगा सैन्य अड्डा, मिडिल ईस्ट में बढ़ेगा प्रभाव

भारत आने से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ी खुशखबरी मिली है. सूडान ने अफ्रीका और लाल सागर के पास रूस को बेस ऑफर किया है. इस बेस का इस्तेमाल रूस अपने सैन्य ठिकानों को स्थापित करने के लिए कर सकता है. सूडान ने यह फैसले ऐसे वक्त में लिया है, जब पूरा मुल्क गृह युद्ध में उलझा है.

वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूडान की सरकार ने रूस को एक बेस अफ्रीका में और एक बेस लाल सागर के पास देने का ऑफर किया है. रूस काफी वक्त से इसकी कवायद में जुटा था.

हथियार के बदले पोर्ट की डील

रिपोर्ट के मुताबिक सूडान की सरकार ने रूस को लाल सागर के पास पोर्ट और खनन के कुछ ठिकानों को देने का फैसला किया है. ये सभी बेस 25 साल के लिए रूस को दिए जाएंगे. बदले में सूडान की सरकार को रूस से हथियार और खुफिया जानकारी मिलेगी. सूडान गृह युद्ध में फंसा है, जहां पर सूडान रैपिड फोर्स के लड़ाके आम लोगों को मार-काट रहे हैं.

अमेरिकी अखबार के मुताबिक रूस अगर इसे स्वीकार करता है तो पोर्ट के पास पुतिन की सेना अपना नौ-सैनिक अड्डा बना सकता है. इस अड्डे पर 4 युद्धपोत और 300 सैनिकों को रखने की व्यवस्था है.

रूस के लिए क्यों अहम है यह ऑफर?

अफ्रीका में पहला बेस रूस का यहां पर होगा. यानी सूडान के जरिए रूस को अफ्रीका में एंट्री मिल गई है. अमेरिका ने अफ्रीका में रूस को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी थी. हाल ही में ट्रंप ने सूडान गृह युद्ध में दखल देने की बात कही थी, लेकिन अब सूडान सरकार के नए फैसले से अमेरिका को झटका लग सकता है.

वहीं लाल सागर के पास रूस को पोर्ट मिल गया है. यह पोर्ट सऊदी अरब के ठीक सामने होगा. सऊदी के कई जगहों पर अमेरिका का बेस है. 2250 किलो मीटर लंबा लाल सागर व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है. दुनियाभर के तेल व्यापार का 12 फीसदी हिस्सा लाल सागर के जरिए ही आता-जाता है.

लाल सागर को कंट्रोल करने के लिए अभी तक रूस और ईरान के पास यमन के हूती विद्रोही थे, लेकिन अब सूडान के इस फैसले से रूस खुद अपना नौ-सैनिक अड्डा स्थापित कर पाएगा.

Related Articles

Back to top button