ब्रेकिंग
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क... Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से... Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों क... GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला Raipur News: भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियो... Chhattisgarh Guest Teachers Protest: संविलियन की मांग को लेकर अड़े अतिथि शिक्षक, हिंदी भवन के सामने स...
देश

कभी महाभारत की ‘द्रौपदी’ पर भी भीड़ ने किया था हमला, खुद सुनाया दर्दनाक किस्सा

महाराष्ट्र के पालघर की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।  इंसानों की हैवानियत का यह किस्सा देश में पहला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के मामलों ने देश को शर्मसार किया है। इस घटना से ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली को भी अपना किस्सा याद आ गया।

PunjabKesari

बंगाल से बीजेपी की राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने पालघर में दो साधुओं की चोरी के शक में पीट-पीट कर मारे जाने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इस तरह की घटना उनके साथ भी साल 2016 में हुई थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से महाभारत का चीरहरण वाला सीन शेयर करते हुए लिखा, ‘हे कृष्ण, हे कृष्ण, हे कृष्ण।

PunjabKesari

रूपा गांगुली ने बताया कि मुझे कुछ दिनों से याद आ रहा है कि 22 मई 2016 को डायमंड हार्बर की घटना हुई थी। करीब 17 से 18 लोग पुलिस को साथ लेकर, मुझे गाड़ी से उतारकर रास्ते में पटक-पटक कर मार रहे थे। उन्होंने आगे लिखा कि गाड़ी में भी तोड-फोड़ की। दो ब्रेन हेमरेज झेलने पड़े। बस मैं मर नहीं थीं। रैली ड्राइवर हूं, निकलकर आ गई। इसके बाद उन्होंने पालघर की घटना पर अफसोस भी जताया।

बता दें कि बीते 17 अप्रैल को महाराष्ट्र के पालघर के गड़चिनचले गांव में दो साधुओं की पीट-पीटकर निर्मम हत्‍या कर दी गई थी। यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने हुई थी। आरोपियों ने साधुओं के साथ एक ड्राइवर और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था। हमले के बाद साधुओं को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button