ब्रेकिंग
Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों क... GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला Raipur News: भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियो... Chhattisgarh Guest Teachers Protest: संविलियन की मांग को लेकर अड़े अतिथि शिक्षक, हिंदी भवन के सामने स... Manendragarh News: भरतपुर के बॉयज हॉस्टलों में अधीक्षकों की पोस्टिंग पर विवाद, जिला पंचायत सदस्य ने ... Bilaspur News: 7 साल से लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, 33 जिलो... Kanker News: 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में DSP कविता धुर्वे ने जीता गोल्ड मेडल, लगातार ... Chhattisgarh Crime News: दंतेवाड़ा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पुलिस खंगाल रही हत्या के एंगल ... Patti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप Punjab Jail Crime: जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ साम...
खेल

बैन झेल रहे शाकिब अल हसन लोगों की मदद के लिए नीलाम करेंगे अपना ये फेवरेट बैट

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस वक्त दो साल का बैन झेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोविड 19 महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में अपना सहयोग करने का फैसला लिया है। इस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई के लिए पैसा जुटाने की कवायद में शाकिब ने साल 2019 में वनडे विश्व कप में इस्तेमाल किए गए अपने बल्ले को नीलाम करने का फैसला किया है। इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपने क्रिकेट के सामान की नीलामी की थी।

शाकिब अल हसन ने फेसबुक लाइव सेशन में कहा कि मैंने पहले भी ये कहा था कि मैं अपने बैट को नीलाम करूंगा। मैंने साल 2019 वनडे विश्व कप में इस्तेमाल किए गए अपने बल्ले को नीलाम करने का फैसला किया है। ये मेरा फेरवेट बैट है। आपको बता दें कि 2019 वनडे विश्व कप में शाकिब का प्रदर्शन शानदार रहा था और 8 मैचों में उन्होंने दो शतक व पांच अर्धशतक के दम पर कुल 606 रन बनाए थे। उन्होंने 11 विकेट भी लिए थे। वो एक वनडे विश्व कप में 600 से ज्यादा रन और दस से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।

शाकिब अल हसन ने कहा कि पिछला वनडे विश्व कप मेरे लिए बेहतरीन रहा और मैंने गेंद व बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया। इस पूरे विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान मैंने एक ही बल्ले का इस्तेमाल किया था। जो बल्ला मैं नीलाम करने जा रहा हूं उससे मैंने 1500 से ज्यादा रन बनाए हैं और वनडे वर्ल्ड कप से पहले और बाद में भी इसका इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा कि इस बैट को नीलाम करने से जो पैसा आएगा वो शाकिब अल हसन फाउंडेशन को जाएगी। शाकिब ने कहा कि ये बल्ला मेरे लिए बेहद खास है, लेकिन मेरे देश के लोग इससे भी खास हैं। आपको बता दें कि सटोरियों द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी नहीं देने की वजह से वो दो साल का बैन झेल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button