ब्रेकिंग
Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान...
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की हत्या, सहकर्मी ने मारी गोली

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक हेड कांस्टेबल की उनके ही एक सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद आरपीएफ चौकी में हड़कंप मच गया है. आरपीएफ के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर एसएन हसन ने घटना की पुष्टि की है.

दूसरे हेड कॉन्सटेबल ने 4 राउंड चलाई गोली

मृतक प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा बीती रात 10 बजे किरोड़ीमल रेलवे लाइन की ड्यूटी पर गए थे. ड्यूटी से सुबह करीब 4 बजे वे वापस RPF थाने लौटे. थाने में पहले से ही प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर मौजूद थे. इसके कुछ ही देर बात गोली की आवाज सुनाई दी. कुमार सिंह लदेर ने अपनी सर्विस 9 एमएम पिस्टल से पीके मिश्रा के सिर और कंधे के आसपास चार राउंड फायरिंग कर दी.

गोलियां लगते ही पीके मिश्रा मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद अन्य जवान दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

सुबह 4 बजे सीरीयस घटना हुई है. अभी इस पर ज्यादा जांच नहीं हुई है. अभी घटना का कारण पता नहीं चल पाया है. गोली शरीर के ऊपर हिस्से में मारी गई है. विवाद के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. पिस्टल से गोली मारी गई है. गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों ही ड्यूटी पर थे-एसएन हसन, असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर, आरपीएफ

आरोपी हेड कॉन्सटेबल गिरफ्तार

थाना प्रभारी (एसएचओ) कुलदीप कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी पिस्टल जब्त कर ली है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी रेलवे थाने पहुंच गए हैं. उनका रो रोकर बुरा हाल है.

सूचना मिलते ही रायगढ़ RPF और स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है. आरपीएफ के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर एसएन हसन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button