ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
खेल

भारत साउथ अफ्रीका दूसरा वन डे: रायपुर में सीरीज का दूसरा मैच, छत्तीसगढ़वासियों में उत्साह, कोहली रोहित पर रहेंगी निगाहें

रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होने वाले मुकाबले के लिए राजधानी रायपुर में क्रिकेट का जादू पूरी तरह छाया हुआ है. वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मंगलवार को दोनों दोनों टीमों ने जमकर पसीना बहाया.

टीम इंडिया 1-0 से आगे, कोहली रोहित पर रहेंगी निगाहें

रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली. वही रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए थे. सीरीज में भारत फिलहाल 1-0 से आगे है, और अब रायपुर में एक बार फिर फैंस की नजरें कोहली और रोहित पर टिकी रहेंगी. दोनों ही खिलाड़ी इस मुकाबले में भी बड़ी पारी खेलने के लिए उत्सुक हैं.

BCCI के वाइस चेयरमैन राजीव शुक्ला रायपुर पहुंचे

मंगलवार देर शाम बीसीसीआई के वाइस चेयरमैन राजीव शुक्ला रायपुर पहुंचे. राजीव शुक्ला ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा- “छत्तीसगढ़ में लगातार क्रिकेट बढ़ता चला जा रहा है. यहां जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हो रहे हैं, उससे अब क्रिकेट में छत्तीसगढ़ का नाम शुमार हो चुका है. हम स्टेडियम के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. भविष्य में भी इस मैदान में कई अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किए जाएंगे.” उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में बीसीसीआई और राज्य के अधिकारियों के साथ स्टेडियम विकास पर विस्तृत बैठक होगी, ताकि रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी में और अधिक सक्षम बन सके.

रायपुर—अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का उभरता हब

राजीव शुक्ला का यह दौरा न सिर्फ मैच के कारण महत्वपूर्ण है, बल्कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट के भविष्य को लेकर भी अहम माना जा रहा है. उनके बयान से साफ है कि आने वाले समय में रायपुर को और भी बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button