ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
दिल्ली/NCR

ग्रैंड वेलकम के बाद लंबी चर्चा: पुतिन के दौरे का पहला दिन, प्राइवेट डिनर पर हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत, क्या फैसले लिए गए?

दिल्ली की शीतलहर उस वक्त हार मान गई जब पीएम मोदी ने गर्मजोशी से पालम एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन का ग्रैंड वेलकम किया. पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर हैं. इसके पहले दिन एयरपोर्ट पर जो नजारा देखने को मिला, उसने क्रेमलिन को भी हैरान कर दिया. पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अपने सबसे अजीज दोस्त को गले लगाया. इस तरह ये दौरा महज कूटनीति नहीं बल्कि अनूठी केमिस्ट्री का भी इशारा भी है. इसके बाद पीएम मोदी ने उनके लिए प्राइवेट डिनर रखा, जिसने दुनिया को बता दिया कि ये दौरा पावर-पॉलिटिक्स का हाई-वोल्टेज एपिसोड भी है. आइए जानते हैं पुतिन के दौरे के पहले की खास बातें.

दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पुतिन का वेलकम करने के बाद पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे. यहां पुतिन के लिए पीएम ने प्राइवेट डिनर रखा. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई. पुतिन से मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, अपने दोस्त प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा. भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है.

पुतिन के दौरे का असर

पुतिन का ये दौरा करीब 8 दशक पुरानी भारत-रूस साझेदारी को और मजबूती देगा. दोनों देशों के बीच ऐसी साझेदारी जो जटिल जिओ पॉलिटिक्स माहौल के बावजूद अटूट बनी हुई है. कहा जा रहा है कि प्राइवेट डिनर पर दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा से शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता को लेकर अच्छा माहौल बनेगा, जिसका अच्छा नतीजा देखने को मिलेगा.

मोदी-पुतिन के बीच होने वाली बातचीत का मुख्य विषय रक्षा संबंधों को मजबूत करना, भारत-रूस व्यापार को किसी भी देश के दबाव से सेफ रखना और छोटे मॉड्यूलर प्लांट्स में सहयोग की संभावनाओं की तलाश जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा. इस बैठक पर पश्चिमी देशों की भी नजर रहेगी. इन सबके बीच पुतिन का दौरा इसलिए और भी अहम है क्योंकि यह भारत-अमेरिका संबंधों में आई तल्खी के बीच हो रहा है.

राष्ट्रपति भवन में होगा स्वागत

मोदी-पुतिन के बीच शुक्रवार को बैठक से पहले सुबह राष्ट्रपति भवन में रूस के राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत होगा. इसके बाद हैदराबाद हाउस में बैठक होगी, जहां मोदी, पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए भोज का आयोजन करेंगे. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी. पुतिन सुबह राजघाट भी जाएंगे. बैठक के बाद पुतिन सरकारी प्रसारक का नया चैनल भी शुरू करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से उनके सम्मान में दिए जाने वाले राजकीय भोज में शामिल होंगे. रात करीब 9 बजे वो भारत से रवाना हो सकते हैं.

Related Articles

Back to top button