ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

106 साल के नेता को फोन कर PM मोदी ने पूछा हालचाल, मिला ये आशीर्वाद

कुशीनगरः पूरा देश लॉकडाउन है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पार्टी नेताओं को फोन कर उनका और उनके क्षेत्र का हालचाल जान रहे हैं। साथ ही पीएम कोरोना संकट के बीच पुराने पार्टी नेताओं से भी कुशल मंगल पूछ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 106 साल के बुजुर्ग भाजपा नेता व जनसंघ के टिकट पर वर्ष 1977 में नौरंगिया से विधायक रहे श्री नारायण उर्फ भुलई भाई से बात कर उना हालचाल जाना।

106 साल के बीजेपी नेता ने दिया पीेएम को ये आशीर्वाद 
पीएम मोदी ने फोन पर उनसे बात करते हुए कहा कि आपको देखे बहुत दिन हो गए थे, सोचा इस संकट की घड़ी में आपका हालचाल जानकर आशीर्वाद ले लूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उनके पूरे परिवार को प्रणाम कहा। वहीं प्रधानमंत्री का फोन आने से उत्साहित पूर्व विधायक ने बताया कि अब उनकी उम्र 106 साल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को स्वस्थ रहने तक देश का नेतृत्व करने का आशीर्वाद दिया।

दो बार विधायक रह चुके ये नेता 
बता दें कि रामकोला ब्लॉक के पगार गांव निवासी श्री नारायण उर्फ भुलई भाई वर्ष 1974 और 1977 में नौरंगिया से जनसंघ के टिकट पर विधायक चुने गए। वर्ष 1980 में भाजपा के गठन होने पर भाजपा में आ गए।

Related Articles

Back to top button