ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
झारखण्ड

रांची में सनसनीखेज वारदात: सोने-चांदी के जेवरात गायब, बुजुर्ग महिला की फ्लैट में खून से लथपथ लाश मिली, डकैती के साथ हत्या की आशंका

झारखंड की राजधानी रांची में एक बुजुर्ग महिला की उनके ही फ्लैट पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ये घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां हटिया के सिंह मोड़ स्थित विजेता एन्क्लेव अपार्टमेंट में महिला रहती थी. उनके फ्लैट के अंदर से ही उनका शव बरामद किया गया.

मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान विश्वासी हन्ना तिरु के रूप में हुई है. अपने पति की मौत के बाद से विश्वासी हन्ना फ्लैट में अकेले ही रह रही थी. इस मामले का उस वक्त पता चला जब विश्वासी हन्ना तिरु का भतीजा अनिल तिरु उन्हें खाना देने के लिए उनके फ्लैट पर पहुंचा. जैसे ही वह फ्लैट के दरवाजे पर पहुंचा, उसने देखा कि दरवाजा खुला हुआ है. फिर जब वह फ्लैट के अंदर गया तो उसने देखा कि चाची का शव फ्लैट में खून से लथपथ हालत में पड़ा था.

कीमती जेवरात लेकर फरार

इसके साथ ही मृतक महिला के घर के कमरों में मौजूद अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों ने महिला की हत्या की और उनके घर में रखे कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर थाना की पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद सबूत को इकट्ठा किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है. पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है. महिला के परिजन के मुताबिक महिला के पति स्टीफन तिरु सरकारी विभाग में कार्यरत थे और 2022 में ही सेवानिवृत हुए थे. रिटायर होने के बाद दोनों पति-पत्नी जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ही लटमा रोड सिंह मोड़ स्थित विजेता एन्क्लेव अपार्टमेंट में रह रहे थे.

पिछले साल पति की हो गई थी मौत

इसी बीच साल 2024 में पति स्टीफन तिरु का निधन हो गया. फिर विश्वासी हन्ना तिरु अकेले ही उस फ्लैट में रहने लगी. पति की मौत के बाद उनके परिवार के लोग उन्हें समय-समय पर उनके फ्लैट पर खाना पहुंचाया करते थे. परिजन का कहना है कि महिला के पास एक कार थी, जिसके लिए उन्होंने ड्राइवर रखा हुआ था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस घटना में उनके कार चालक या दूसरे नौकरों का भी हाथ हो सकता है. अब जगन्नाथपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button