ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
हरियाणा

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी नजरबंद, पलवल महापंचायत में जाने से रोका

फरीदाबाद : फरीदाबाद में नूंह हिंसा के आरोपी और गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया है। रविवार को वे पलवल में निर्धारित एक महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें घर से निकलने नहीं दिया।

यह महापंचायत पलवल जिले में नाबालिग हिंदू लड़की के कथित जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हालांकि पुलिस 5 लोगों समेत मौलवी को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस मामले में शामिल अन्य लोगों पर अभी कार्रवाई नहीं हुई है।

क्या है मामला?

लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 25 सितंबर को लड़की को कथित तौर पर एक युवक मस्जिद में ले गया। परिवार के अनुसार मस्जिद में दो महिलाएं और मौलवी पहले से मौजूद थे और लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। परिजनों के शोर मचाने पर मामला सामने आया।

बिट्टू बजरंगी पहले भी रहा चर्चा में

31 जुलाई 2023 को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा में भी बिट्टू बजरंगी का नाम प्रमुख रूप से आया था। उस समय उनके खिलाफ कई धाराओं में 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506 IPC व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, पुलिस ने बिट्टू बजरंगी पर कड़ी निगरानी रखते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने से मना किया है।

Related Articles

Back to top button