ब्रेकिंग
व्हाट्सएप पर आया बहुप्रतीक्षित मैसेज शेड्यूलिंग फीचर: अब तय समय पर खुद-ब-खुद डिलीवर होगा मैसेज, ऑनला... व्हाट्सएप पर आया बहुप्रतीक्षित मैसेज शेड्यूलिंग फीचर: अब तय समय पर खुद-ब-खुद डिलीवर होगा मैसेज, ऑनला... अमेरिकी हमले की आशंका के बीच तेहरान का बड़ा कदम: ईरान की मिसाइलों को सुरक्षित रखने और नए लॉन्च पैड ब... होशियारपुर के न्यू दीप नगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: झगड़े के बाद दामाद ने टेंपो ट्रैवलर ... जैतो के गांव मत्ता में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा: संपत्ति के लालच में बेटे और बहू ने... लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरचरण नगर चौक के पास खाली प्लॉट में नशा करते युवक ... जालंधर नगर निगम की शहरवासियों से अपील: 31 दिसंबर तक जमा कराएं बकाया प्रॉपर्टी टैक्स, बाद में लगेगा 1... लुधियाना से उत्तर प्रदेश जा रहे परिवार के साथ सफर में बड़ा विश्वासघात: किराये की इनोवा कार से 7 तोले... अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन के ऐलान के बाद बड़ी सियासी हलचल: 8 दिसंबर को पंजाब आएंगे प्रधानमंत्र... गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरदासपुर में मौसम का बदला मिजाज: सुबह-सुबह छाए घने कोहरे के साथ ...
हरियाणा

हरियाणा के इस शहर की सड़कें साढ़ें 4 करोड़ रुपए में होंगी चकाचक, लोगों को होगा फायदा

चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां जर्जर पड़ी दो मुख्य सड़कों की जल्द कायाकल्प होगी। 4.53 करोड़ की परियोजना को परवान चढ़ाने के लिए मुख्यालय की ओर से प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति दे दी गई है और अब केवल टेंडर प्रक्रिया होने बाकी है। वहीं नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि 10 दिन के अंदर दोनों सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया जाएगा।

बता दें कि नगर परिषद की ओर से काठमंडी व चरखी दरवाजा रोड की सूरत बदली जानी है। ये दोनों सड़कें लंबे समय से बहुत खराब हैं और स्थानीय लोग लंबे समय से इनके पुनर्निर्माण की मांग उठा रहे हैं। अब जाकर उनकी यह मांग स्वीकार हुई है। काठमंडी रोड का पुनर्निर्माण लाला लाजपतराय चौक से लेकर सैनीपुरा मोड़ तक कराया जाएगा। इस सड़क की लंबाई 480 मीटर रहेगी और निर्माण कार्य पर करीब 1.23 करोड़ रुपये लागत आएगी। चरखी दरवाजा क्षेत्र के जरिये पुराना शहर का लोहारू व महेंद्रगढ़ चौक रोड से जुड़ाव करने वाली सड़क पिछले करीब पांच सालों से कंडम पड़ी है।  अब नगर परिषद अधिकारियों की योजना की बात करें तो 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का 3.31 करोड़ से पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button