ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

लाकडाउन में अचानकमार टाइगर रिजर्व से गुजरना आज से होगा मुश्किल

बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने भी लाकडाउन को लेकर अलग व्यवस्था कर ली है। शिवतराई से लेकर केंवची तक हर बैरियर में पहले से ज्यादा वनकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वे गुजरने वाले वाहनों की जांच करेंगे। यदि कोई छूट के दायरे में नहीं आते हैं तो तत्काल बैरियर से ही लौटा दिया जाएगा। विवाद की स्थिति में पुलिस को सूचना दी जाएगी।

जिला प्रशासन के आदेश पर 14 अप्रैल से लाकडाउन लग रहा है। यह लाकडाउन इसलिए लगाया गया है ताकि कोरोना की चेन टूट सके। यही वजह है कि सभी दुकानें बंद रहेंगी। अपातकालीन स्थिति में घर से बाहर निकलने की अपील की गई है। शहर में तो पुलिस की चौकसी रहेगी। पर जंगल के अंदर वन विभाग को ही मोर्चा संभालना है। इसके मद्देनजर ही अचानकमार टाइगर रिजर्व में व्यवस्था की गई है। टाइगर रिजर्व के अंदर से मध्य प्रदेश के लिए मुख्य मार्ग निकला है।

इसे देखते हुए ही तगड़ी जांच का का निर्णय लिया गया है। अचानकमार टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों की बैठक लेकर लाकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इस दौरान बैरियर की व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए हैं। बैरियर से गुजरने वाले प्रत्येक वाहनों की जांच होगी।

इस दौरान उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाएगी, जो छूट के दायरे में हैं या फिर पास है। बाकी को लौटा दिया जाएगा। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि प्रशासन की मंशा के अनुरूप संक्रमण को रोका जा सके। लोग घर के अंदर रहेंगे तभी संक्रमण थमेगा।

Related Articles

Back to top button