ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
देश

लाकडाउन में पेट्रोल-डीजल की बिक्री 75 फीसद तक घटी

रायपुर।कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते राजधानी रायपुर में किए गए लाकडाउन से बीते पांच दिनों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री 75 फीसद तक घट गई। कारोबारियों का कहना है कि लाकडाउन के पहले जहां रोजाना पेट्रोल-डीजल की बिक्री चार लाख लीटर व छह लाख लीटर रहती थी। बीते पांच दिनों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री 75 फीसद तक घट गई है।

पंप संचालकों का कहना है कि अभी तो लाकडाउन में आम लोगों को तो पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। बीते साल भी लाकडाउन की अवधि में पेट्रोल-डीजल की मांग में कमी आई थी। राजधानी रायपुर में पेट्रोल 89.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। एक ओर पेट्रोल-डीजल की मांग जहां घट गई है।

वहीं, इन दिनों लाकडाउन में रसोई गैस की बुकिंग काफी बढ़ गई है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि रसोई गैस की मांग में 10 फीसद तक की बढ़ोतरी हुई है। इस आशंका से अधिक बुकिंग हो रही है कि कहीं लाकडाउन और आगे न बढ़ जाए। लाकडाउन आगे बढ़ने पर उन्हें और परेशानी होगी। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि ऐसा पहली बार है कि गर्मियों में रसोई गैस की माग में थोड़

अब गिरने लगे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

बीते पखवाड़े भर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट का ही रुख बना हुआ है। अच्छी बात यह है कि अभी इनकी कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। अभी इनकी कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत नहीं है। बीते सात महीनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतो में जितनी भी बढ़ोतरी हुई है,उनमें से पचास फीसद बढ़ोतरी फरवरी माह में ही हुई है।

Related Articles

Back to top button