ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
पंजाब

Jalandhar के एक क्वार्टर में पुलिस की Raid, भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद

जालंधर: जालंधर की हर गली और मोहल्ले में चाइना डोर की बिक्री हो रही है। ताजा मामला न्यू राज नगर बस्ती बावा खेल से सामने आया है, जहा प्रवासी क्वार्टर से कई चाइना डोर के गट्टू जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक यह पता नहीं चला है कि जब्त किए गए सामान का मालिक कौन है, फिलहाल चाइना डोर की कीमत की जांच कर रहे हैं।

इस घटना के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि क्वार्टर में बड़ी मात्रा में चाइना डोर पड़ी है। जब वे घर पर रेड करने गए तो ताला लाग हुआ था। पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक यह पता नहीं चला है कि क्वार्टर का मालिक कौन है। पुलिस ने इस मामले में देर रात केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि किसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, लेकिन उन्होंने बंद क्वार्टर खोलने के लिए कोर्ट से परमिशन ली है। जांच अधिकारी ने बताया कि वे अभी तक घर में दाखिल नहीं हुए हैं। हालांकि, घर के अंदर मिली बोरियां फटी हुई हैं और उनमें बड़ी मात्रा में चाइना डोर के गुट्‌टू मिला है।

पुलिस ने बताया कि दोनों कमरों को खोला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस चाइना डोर पर शिकंजा कसने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन इन सबके बावजूद घर के दो कमरों से बैग में बड़ी मात्रा में चाइना डोर मिलना पुलिस की कारगुजारी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। जब इस मामले में पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं है। जबकि इस जानलेवा डोर की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। कई पक्षी भी हादसों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी इसे बड़ा मुद्दा नहीं मानते। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर क्या एक्शन लेते हैं।

Related Articles

Back to top button